बिना सरकार को पैसा भरे खुद ही कमा रहे थे, पकड़े गए

बिना रजिस्टे्रशन के कॉमर्शियल परिवहन पर 6 ट्रोली जब्त, 55 हजार जुर्माना वसूला

2 min read
Jun 19, 2017








उपजिला परिवहन मेड़ता कार्यालय ने सोमवार को बिना रजिस्ट्रेशन किए हुए ट्रेक्टर ट्रोली में अवैध रूप से व्यवसायिक सामान परिवहन करने वाले 6 ट्रेक्टर ट्रोलियां जब्त कर 55 हजार रुपए राजस्व की वसूली की। परिवहन विभाग के तत्वावधान में जनजागरण के तहत टे्रक्टर मालिकों को अभियान की जानकारी देकर ट्रेक्टर ट्रोलियों की रजिस्टे्रशन की हिदायत भी दी जा रही है। उपजिला परिवहन अधिकारी अनुप चौधरी ने सुप्रीम तथा हाईकोर्ट के आदेशों की पालना में बिना रजिस्टे्रशन टे्रक्टर ट्रोली में पत्थर, बजरी सहित कॉमर्शियल सामान अवैध रुप से परिवहन कर ले जाने वालों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 6 ट्रेक्टर ट्रोलियां जब्त कर 55 हजार रुपए वसूले।
परिवहन विभाग मेड़ता द्वारा ट्रेक्टर स्वामियों को जनजागरण के तहत विगत सप्ताह से हिदायत दिए जाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही ट्रेक्टर ट्रोलियों के बिना रजिस्ट्रेशन करवाए व्यवसायिक कार्यो में उपयोग लेने पर चालान बनाए जाकर ट्रेक्टर ट्रोलियां जब्त की जा रही हैं। उपजिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि आगामी पखवाड़े में विशेष अभियान के तहत बिना रजिस्टे्रशन ट्रेक्टर ट्रोली में कॉमर्शियल परिवहन करते पाए जाने पर जुर्माना राशि वसूल की जाकर ट्रेक्टर ट्रोली जब्त की जाएगी।
एक मुश्त जमा कराएं शुल्क
राज्य सरकार ने ट्रेक्टर ट्रोली के टैक्स को 10 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत कर दिया है। अत: अब ट्रेक्टर ट्रोली मालिक मेड़ता उपजिला परिवहन कार्यालय में अपनी ट्रोली का रजिस्टे्रशन 65 हजार रुपए आजीवन के रुप में जमा करवाकर के एक मुश्त रजिस्टे्रान करवा सकते हैं। परिवहन विभाग द्वारा बिना रजिस्टे्रशन ट्रोली में बजरी, पत्थर तथा अन्य कॉमर्शियल सामान परिवहन करने पर ट्रोली के जब्त किए जाकर जुर्माना वसूलने के अभियान के चलते ट्रेक्टर मालिक अपने ट्रोलियों का रजिस्टे्रशन करवाने उपजिला परिवहन कार्यालय में पहुंच
रहे हैं।

मनमानी पार्किंग पर गुस्साए दरोगा, लादकर गाडिय़ां थाने ले गए
डेगाना. मनचाही पार्किंग को लेकर सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस सीआई खेमाराम बिजारणिया के नेतृत्व यातायात कर्मियों ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की और नो-पार्किग जोन में खडी कार व बाइक को सीज कर थाने ले गए। पुलिस की इस कार्रवाई से हडक़ंप मच गया। लोग अपने वाहनों को लेकर भागते दिखे। सीआई खेमाराम बिजारणियाा ने बताया कि सुबह नो- पार्किग जोन में खडी एक कार को यातायात पुलिस के सिपाही ने व्हील लॉक कर सीज दिया, लेकिन चालक ने बाजार से अपना काम निपटाने के बाद उक्त पुलिस कार्रवाई की परवाह किए बिना ही कार को चाबी लगाकर रवाना कर लिया। जिससे नगरपालिका डेगाना द्वारा यातायात पुलिस को उपलब्ध कराया ढाई हजार रुपए की लागत का व्हील लॉक भी टूटकर बिखर गया। जिस पर सिपाही ने इस घटना की जानकारी से सीआई को अवगत कराया। सीआई ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार को सीज करने के बाद थाने पुहंचाया तथा चालक के खिलाफ मोटर वाहन एक्ट व व्हील का मुकदमा दर्ज किया। सीआई बिजारणिया ने सदर बाजार मे बालाजी काम्प्लेक्स के बाहर सडक पर यातायात को अवरुद्ध कर रही दस बाइक को जब्त करने के बाद उन्हे ट्रेक्टर मे लाद कर थाने पहुंचाया। डेगाना कस्बें मे करीब 15 व्यवसायिक काम्प्लेक्स बने हुए। इसके अलावा सैकडों दुकाने है। जिन पर रहने वाले दुकानों के मालिक और नौकरों के अलावा बाहरी गंावों से अपनी जरूरत का सामान खरीदने के लिए रोजाना हजारों की तादाद मे जीप,कार और बाइक लेकर आने वालों का तांता लगा रहता है। आने वाले सभी लोग अपनी जीप,कार और बाइक को पार्किंग के अभाव मे सडक पर खडा कर देते है। जिससे डेगाना के सदर बाजार ओर रेलवे स्टेशन जोन पर यातायात जाम की स्थिति ही बनी रहती है। इससे आने जाने वाले लोगो को परेशानी होती है।

Published on:
19 Jun 2017 11:09 pm
Also Read
View All