राष्ट्रीय

Manipur Violence: बिहार के 2 मजदूरों की मणिपुर में गोली मारकर हत्या, पुलिस ने ढेर किया एक उग्रवादी

Manipur Violence: मणिपुर के काकचिंग जिले में शनिवार, 14 दिसंबर 2024 रात को उपद्रवियों ने बिहार के दो मजदूरों को गोली मारकर हत्या कर दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Dec 2024, 2:43 PM IST
Manipur violence
Manipur violence

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। काकचिंग जिले में शनिवार, 14 दिसंबर 2024 रात को उपद्रवियों ने बिहार के दो मजदूरों को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ में एक उग्रवादी को भी मार गिराया। मजदूरों की हत्या किए जाने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि मतैई और कुकी समुदाय के विवाद को लेकर दोनों मजदूरों की हत्या हुई है।

उग्रवादियों ने कैसे दिया घटना को अंजाम

पुलिस के अनुसार दोनों युवक काकचिंग के मतैई बहुत इलाके में रह रहे थे। मृतक मजदूर बिहार के गोपालगंज जिले के राजवाही निवासी सुनेलाल कुमार (18) और दशरथ कुमार (17) के रूप में हुई है। पंचायत कार्यालय के पास शनिवार शाम करीब 5.20 बजे उग्रवादियों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस का मानना है कि मतैई और कुकी समुदाय के जातीय संघर्ष के बीच ही दोनों मजदूरों की हत्या की गई है। सालुंगफाम मणिंग लेकाई इलाके में छिपे में उग्रवादियों और पुलिस में गोली बारी हुई। इस गोलीबारी में नाबालिग उग्रवादी (16) को पेट में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Updated on:
15 Dec 2024, 2:43 PM IST
Published on: