राष्ट्रीय

ड्रग्स वाले वीडियो को लेकर केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- क्या PMO से फैलाई गई झूठी बात?

Arvind Kejriwal Attacks BJP MPs Over Viral Drug Video: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब से जोड़कर वायरल किए गए नशे के वीडियो को लेकर बीजेपी नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो को पंजाब का बताकर झूठ फैलाया गया। पंजाब पुलिस ने जांच के बाद वीडियो को राजस्थान के श्रीगंगानगर का बताया।
2 min read
• •
Aug 11, 2026
Arvind Kejriwal, Ethanol Policy India, Sugar Price Hike, Sugarcane Ethanol, Ethanol Production India, Sugar Import India, Arvind Kejriwal Statement, Modi Government Ethanol Policy,
अरविंद केजरीवाल (फोटो - आईएएनएस)

Arvind Kejriwal BJP Punjab Drug Video Controversy: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब से जुड़े कथित नशे के वीडियो को लेकर बीजेपी के सांसदों पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नेताओं ने एक वीडियो को पंजाब का बताकर झूठ फैलाया है। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि ये झूठ फैलाने का आदेश पीएम कार्यालय से आया है क्या? 

मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल कई बीजेपी नेताओं ने मिलकर यह झूठ फैलाया। क्या इसका आदेश PMO से आया था? क्या देश में झूठ फैलाने का काम PMO से किया जा रहा है?

क्या है पूरा मामला? 

बता दें कि यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब बीजेपी सांसद हरभजन सिंह ने एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने वीडियो को पंजाब का बताया और पोस्ट में प्रदेश में बढ़ती नशे की समस्या को लेकर चिंता जताई थी। 

हरभजन सिंह ने पोस्ट में लिखा था कि पंजाब, जो कभी अपनी तरक्की, हिम्मत और बहादुरी के लिए जाना जाता था, आज वहां के युवा नशे की चपेट में हैं। उन्होंने सरकारों पर पंजाब को इस स्थिति में पहुंचाने का आरोप लगाते हुए युवाओं को बचाने की अपील की थी।

पुलिस ने पंजाब का वीडियो होने से किया इनकार

बता दें कि पुलिस ने इस वीडियो की जांच की और कहा कि यह वीडियो पंजाब का नहीं है। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो वास्तव में राजस्थान के श्रीगंगानगर का है और इसका पंजाब से कोई संबंध नहीं है।

पंजाब पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा वीडियो श्रीगंगानगर, राजस्थान का है, पंजाब का नहीं। इसका पंजाब पुलिस से कोई संबंध नहीं है। सिर्फ पंजाबी ऑडियो ट्रैक होने से कोई घटना पंजाब की नहीं हो जाती। लोगों से अपील है कि वे किसी भी सामग्री को साझा करने से पहले उसके तथ्य और स्थान की पुष्टि करें।

E20 ईंधन नीति पर भी सरकार को घेरा

इससे पहले रविवार को अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल नीति को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नीतियों के खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाने की कोशिश कर रही है।

केजरीवाल ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि E20 ईंधन नीति की आलोचना करने वाले लोगों के सोशल मीडिया कंटेंट हटाए जा रहे हैं, वीडियो डिलीट किए जा रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए एक व्यंग्यात्मक किस्सा भी सुनाया और कहा कि देश में लोगों को अपनी बात रखने से रोका जा रहा है।

Updated on:
11 Aug 2026 11:15 am
Published on:
11 Aug 2026 11:15 am