राष्ट्रीय

4 दिन में ही लिया यू-टर्न, BJP छोड़ पार्षद रामचंद्र ने AAP में की वापसी

दिल्ली (Delhi) में चार दिन पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के पांच पार्षद बीजेपी (BJP) में शामिल हुए थे। इनमें से एक पार्षद ने चार दिन बाद यू टर्न लेते हुए वापस AAP में शामिल हो गए हैं। बवाना से पार्षद रामचंद्र (Ramchandra) दोबारा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
less than 1 minute read
• •
Aug 29, 2024
Feature image

Delhi Politics News : दिल्ली (Delhi) में चार दिन पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के पांच पार्षद बीजेपी (BJP) में शामिल हुए थे। इनमें से एक पार्षद ने चार दिन बाद यू टर्न लेते हुए वापस AAP में शामिल हो गए हैं। बवाना से पार्षद रामचंद्र (Ramchandra) दोबारा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पार्षद रामचंद्र को आप नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने वापस पार्टी में शामिल कराया है।

"BJP में जाना जिंदगी की सबसे बड़ी गलती"

आम आदमी पार्टी में दोबारा शामिल होने के बाद पार्षद रामचंद्र ने कहा कि बीजेपी में जाना उनके जीवन की सबसे बड़ी गलती थी और अब जीवन भर आम आदमी पार्टी के साथ रहूंगा। आप नेता मनीष सिसोदिया ने पार्षद रामचंद्र की आप में वापसी की जानकारी एक्स पर पोस्ट कर दी है। मनीष सिसोदिया ने लिखा कि आम आदमी पार्टी के पुराने साथी, बवाना विधानसभा के पूर्व विधायक और वर्तमान साथी रामचंद्र जी से मुलाकात हुई। आज वे वापस अपने आम आदमी पार्टी परिवार में लौट आए हैं। 

ये पार्षद हुए थे शामिल

बता दें कि रविवार को आम आदमी पार्टी के 5 पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए थे। इनमें वार्ड-178 से पार्षद सुगंधा बिधूड़ी, वार्ड- 30 से पवन सहरावत, वार्ड- 28 से राम चंद्र, वार्ड-177 से ममता पवन और वार्ड- 180 से मंजू निर्मल शामिल हैं। इनमें से अब रामचंद्र दोबारा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

Updated on:
30 Aug 2024 11:36 am
Published on:
29 Aug 2024 03:29 pm
Also Read
View All
आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति की नई पहचान: कैसे मजबूत हो रही है भारत की सैन्य तकनीक और स्वदेशी उत्पादन क्षमता?

CJP तिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, चुनिंदा समूह को झंडे लहराने की इजाजत, आम लोगों से दूर रहने की अपील

कोर्ट में माफी मांगने वाली बात पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी सफाई, कहा- माफी मांगना एक तय प्रक्रिया, अवमानना का मामला नहीं बनता

16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क, CJP ने दी है तिरंगा फहराने की कॉल

मतदाता सूचियों का होगा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR), 17 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों का शेड्यूल जारी