राष्ट्रीय

भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को पहुंचेगी दिल्ली, कांग्रेस कार्यकर्ता मुस्तैद

Bharat Jodo Yatra कांग्रेस पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को बताया कि, भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर शनिवार शाम दिल्ली पहुंचेगी। उसके बाद नौ दिनों का ब्रेक होगा। जानें ब्रेक की क्या वजह होगी।  

2 min read
भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को पहुंचेगी दिल्ली, कांग्रेस कार्यकर्ता मुस्तैद

भारत जोड़ो यात्रा ने 16 दिसम्बर को अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। अब इस भारत जोड़ो यात्रा का दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली भारत जोड़ो यात्रा सफल रहे है इसके लिए सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता मुस्तैद हैं। बताया जा रहा है कि, भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर की शनिवार शाम दिल्ली पहुंचेगी। यात्रा नौ दिन के ब्रेक के बाद 3 जनवरी, 2023 को फिर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा कि, भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर की शाम को दिल्ली पहुंचेगी। उसके बाद नौ दिनों का ब्रेक होगा, ताकि कंटेनरों की मरम्मत की जा सके और कंटेनरों को कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार किया जा सके। साथ ही, कई भारत यात्री लगभग 4 महीने के बाद अपने परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। यात्रा 3 जनवरी, 2023 को फिर से शुरू होगी।

21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा

इस बीच, कांग्रेस पार्टी की हरियाणा इकाई मेगा वॉकथॉन की तैयारी कर रही है क्योंकि राज्य में यात्रा का पहला चरण बुधवार से शुक्रवार तक चलेगा। इस चरण में फिरोजपुर झिरका से फरीदाबाद तक पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और आम जनता हिस्सा लेगी। इसके बाद 6 जनवरी 2023 को पानीपत बॉर्डर पर सनौली खुर्द से यात्रा शुरू होगी। इस मौके पर अगले दिन पानीपत में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।

भारत जोड़ो यात्रा क्या है जानें

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत हुई थी। 16 दिसम्बर को 'भारत जोड़ो यात्रा' ने अपने 100 दिन पूरे किए। 21 दिसंबर को यह यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी। इसके बाद दिल्ली में 24 दिसंबर को पहुंचेगी। कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से श्रीनगर तक का 3,570 किमी लंबा मार्च पांच महीने में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगा। फरवरी 2023 की शुरुआत में यात्रा जम्मू-कश्मीर में सम्पन्न होगी।

Updated on:
19 Dec 2022 04:45 pm
Published on:
19 Dec 2022 04:40 pm
Also Read
View All