राष्ट्रीय

BJP ने Rahul Gandhi पर झूठ फैलाने का लगाया आरोप, चुनाव आयोग से की शिकायत

Maharashtra Chunav 2024: केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि आज बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला और उनको यह बताया कि महाराष्ट्र के चुनाव में 6 नवंबर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उन्होंने फिर झूठ बोलने का प्रयास किया।
2 min read
• •
Nov 11, 2024
Feature image

Rahul Gandhi: बीजेपी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर आचार संहिता का उल्लंघन का आरोप लगाया है। बीजेपी ने कहा कि चुनाव आयोग (Election Commission) को महाराष्ट्र चुनाव (Maharashtra Election) के लिए राहुल गांधी को प्रचार के दौरान झूठ बोलने से रोकना चाहिए। वहीं बीजेपी ने महाराष्ट्र में दिए गए भाषण के एक हिस्से का हवाला देते हुए चुनाव आयोग से राहुल गांधी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए कार्रवाई करने की मांग की है। सोमवार को चुनाव आयोग को दी शिकायत में बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी ने अन्य राज्यों पर महाराष्ट्र राज्य से कथित अवसरों को चुराने और छीनने का झूठा आरोप लगाया है। आयोग को दी गई चिट्ठी में बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी के ये दावे गलत है कि एप्पल के आईफोन और बोइंग हवाई जहाज महाराष्ट्र की जगह अन्य राज्यों में बनाए जा रहे हैं।

चुनाव आयोग से मिला BJP का प्रतिनिधिमंडल

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) ने कहा कि आज बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला और उनको यह बताया कि महाराष्ट्र के चुनाव में 6 नवंबर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उन्होंने फिर झूठ बोलने का प्रयास किया। राज्यों को आपस में लड़ाने का प्रयास किया और संविधान को लहराकर फिर झूठ बोला कि बीजेपी संविधान को नष्ट करने वाली है। संविधान को तोड़ने वाली है। संविधान को समाप्त करने वाली है। ये एकदम झूठा प्रचार है। इसको रोका जाना चाहिए।

‘राज्यों के लोगों को लड़ाने का कर रहे है प्रयास’

हमने चुनाव आयोग से ये भी कहा कि राहुल गांधी झूठ बोलने के आदि हो गए है। बार-बार आपके कहने के बाद भी नोटिस देने के बावजूद भी बाज नहीं आ रहे हैं। आपस में कभी भाषा के आधार पर कभी इन्वेस्टमेंट  के आधार पर राज्य के लोगों को ये लड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। जो कि इलेक्शन की परिभाषा में नहीं आता है। हमने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ बीएनएस की धारा 353 के तहत एफआईआर दर्ज की जाए। 

क्या बोले थे Rahul Gandhi

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कहा था कि संविधान केवल किताब नहीं है, बल्कि देश के महापुरुषों की सोच और हिंदुस्तान की आवाज है। उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी-आरएसएस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे संविधान को खत्म करने में जुटे हैं। लेकिन हिंदुस्तान की जनता और इंडिया गठबंधन संविधान की हर कीमत पर रक्षा करेगा।

Also Read
View All
गैंगस्टर्स का ऐसा आतंक कि देश छोड़ने को मजबूर लोग! टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले का जिक्र कर कांग्रेस ने उठाए सवाल

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से बॉलीवुड में डर का माहौल, FWICE के सलाहकार अशोक पंडित बोले- 80-90 के दशक जैसा खौफ पैदा हो रहा

Tiger Shroff Firing Eyewitness: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद सामने आया चश्मदीद, बताया कैसे हुई वारदात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में CM फडणवीस सख्त, बोले- जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी, लॉरेंस बिश्नोई पर भी होगी कार्रवाई

अंधेरी रेलवे स्टेशन से हमलावरों की पल्सर बाइक जब्त, टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के बाद अब तक क्या हुआ?