राष्ट्रीय

अमित शाह के निर्देश पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से रोका गया: CJP नेता विजय रेड्डी का आरोप, दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम

Delhi Police Jantar Mantar Protest Ban: CJP नेता विजय रेड्डी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने की मांग को लेकर दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर देशव्यापी मार्च का आह्वान किया जाएगा।
2 min read
• •
Oct 13, 2026
Vijay Reddy ultimatum to Delhi Police
सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके (Photo-IANS)

Jantar Mantar protest site Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाए जाने के दिल्ली पुलिस के फैसले पर कॉकरोच जनता पार्टी ने नाराजगी जताई है। इस फैसले को लेकर सीजेपी नेता विजय रेड्डी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर जनता और देश का है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए वहां जगह की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी।

विजय रेड्डी ने लगाया आरोप

इस दौरान सीजेपी नेता विजय रेड्डी ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन से 10 दिन पहले आवेदन करने की शर्त का हवाला देकर उन्हें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अब पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचकर औपचारिक पत्र सौंपा गया है।

दिल्ली पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

विजय रेड्डी ने कहा कि पुलिस को जरूरत के मुताबिक 10 दिन का समय दिया जा सकता है, लेकिन इसके बाद जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने दिल्ली पुलिस को जवाब देने के लिए 24 घंटे की समयसीमा दी है।

मांग पूरी नहीं हुई तो देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

CJP नेता ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर पुलिस की ओर से कोई जवाब नहीं मिलता है, तो वे दोबारा सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर देशभर के लोगों से जंतर-मंतर की ओर मार्च करने का आह्वान किया जाएगा।

इंडिया गठबंधन के मार्च पर क्या बोले अभिजीत दीपके 

वहीं CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कांग्रेस केरलम के सोशल मीडिया पोस्ट और INDIA गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए विरोध मार्च पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं इस पर अभी कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा, क्योंकि हाल ही में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) और सुप्रीम कोर्ट दोनों ने कहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना अदालत की जिम्मेदारी नहीं है।

दीपके ने आगे कहा कि चुनाव आयोग के खिलाफ उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की है। हमने बंगाल में वोट काटे जाने के बाद जो कुछ हुआ, वह देखा। उन्होंने कहा था कि अगर लोग अभी वोट नहीं डाल पाए, तो कोई बात नहीं, वे बाद में वोट डाल सकते हैं।

सीजेपी नेता ने कहा कि क्या सुप्रीम कोर्ट नरेंद्र मोदी से भी यही कहेगा कि वह इस बार चुनाव न लड़ें और अगले चुनाव में लड़ लें? अगर वे ऐसा नहीं कह सकते, तो फिर वे मतदाताओं से किस आधार पर यह कह रहे हैं?

विरोध मार्च को लेकर दीपके ने कहा कि मैं दिल्ली में कल हुए INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं। यह बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण प्रदर्शन था। पूरे देश का एकजुट होकर ऐसे विरोध प्रदर्शन करना जरूरी है, खासकर INDIA गठबंधन का, क्योंकि वह विपक्ष में है।

उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक देशभर में ऐसे विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। हमें उम्मीद है कि ऐसा जरूर होगा।

Updated on:
13 Oct 2026 10:59 am
Published on:
13 Oct 2026 10:45 am
Also Read
View All
AIADMK से TVK में गए विधायकों के इस्तीफे पर मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, स्पीकर को 2 महीने में अयोग्यता पर निर्णय का निर्देश

CEC विवाद पर INDIA गठबंधन के मार्च को लेकर सियासत तेज, राम कदम बोले- राहुल गांधी देश से मांगें माफी

राहुल गांधी की याचिका पर तेलंगाना BJP अध्यक्ष का हमला, बोले- न्यायपालिका को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं

India New Economy Forum: ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, भारत अब वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा तय करने को तैयार

जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल से हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, बोले- पाबंदी से नहीं रुकेंगे आंदोलन, अब पूरे देश में बनेगा जंतर-मंतर