राष्ट्रीय

Cockroach Janata Party Protest: हाथ में गुलाब लिए प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे सोनम वांगचुक, नारों से गूंजी दिल्ली

Cockroach Janata Party Protest: दिल्ली के जंतर मंतर पर भारी संख्या में कोकरोच जनता पार्टी के समर्थक पहुंच रहे है। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के भी इस प्रदर्शन में शामिल होने की संभावना है।
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2026, 4:29 PM IST
Sonam Wangchuk reached jantar mantar
जंतर-मंतर पहुंचे सोनम वांगचुक (फोटो- Atulkrishan एक्स पोस्ट)

Cockroach Janata Party Protest: दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) शिक्षा व्यवस्था से जुडे विवादों को लेकर बड़ा प्रदर्शन कर रही है। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ऑन स्क्रीन मार्किंग प्रणाली से जुड़ा विवाद इस प्रदर्शन के केंद्र में है। प्रदर्शनकारी लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे है और मांगें पूरी न होने पर प्रदर्शन को और व्यापक करने की चेतावनी दे रहे है। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके में यह प्रदर्शन हो रहा है और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गए है। इस दौरान उनके हाथों में एक गुलाब का फूल भी देखने को मिला।

सोनम वांगचुक ने दिया समर्थन

सोनम वांगचुक ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए इस आंदोलन को समर्थन देने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते सुधार नहीं हुए तो शिक्षा व्यवस्था पर लोगों का भरोसा कमजोर होगा। वांगचुक ने पोस्ट में लिखा कि किसी भी स्वाभिमानी मंत्री को परिस्थितियों में इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका मुद्दा केवल NEET या CBSE विवाद नहीं है, बल्कि पिछले चार दशकों से सरकारी स्कूलों में सुधार के प्रयासों के बावजूद बदलाव की रफ्तार भी चिंता का विषय है। उन्होंने शिक्षा को देश के भविष्य से जुडा क्षेत्र बताया।

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगाए नारे

प्रदर्शन का नेतृत्व CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके कर रहे है। प्रदर्शनकारी धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो और जय भीम जैसे नारे लगा रहे है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में गडबडियां आने के बावजूद जवाबदेही तय नहीं की जा रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि NEET पेपर लीक और CBSE मूल्यांकन प्रक्रिया से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। सोशल मीडिया पर इस प्रदर्शन के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे है। इन वीडियो में युवा सडकों पर उतर कर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग करते दिखाई दे रहे है।

आंदोलन लोगों की समस्याओं को सामने ला रहा - प्रदर्शनकारी

प्रदर्शन स्थल पर पहुंची मनोवैज्ञानिक सुगंधा ने कहा कि CJP आंदोलन लोगों की समस्याओं को सामने ला रहा है। उनके अनुसार परीक्षा विवादों के कारण छात्र मानसिक दबाव में जी रहे हैं और कई युवाओं ने आत्महत्या तक की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से निकलकर जमीन पर पहुंचे इस आंदोलन ने यह दिखाया है कि शिक्षा से जुडे मुद्दे अब जनचर्चा का हिस्सा बन चुके हैं। प्रदर्शन के दौरान भीड मौजूद रही और पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था रखी।

Updated on:
6 Jun 2026, 4:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कर्नाटक में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष की दबंगई, रिवॉल्वर-बंदूक से हवा में चलाईं छह गोलियां, वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज

‘भतीजी की शादी में विवाद किया, मां-बहन से भी संपत्ति के लिए लड़ रहे’, CM चंद्रबाबू नायडू ने जगन मोहन रेड्डी पर कसा तंज

राहुल गांधी 26 अक्टूबर को सुल्तानपुर MP/MLA कोर्ट में होंगे पेश, मानहानि केस में आ सकता है फैसला

भ्रष्टाचार में दोषी पूर्व DGP को सजा पर राहत के बाद अब चाहिए विदेश जाने की अनुमति, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

‘500 करोड़’ की ऑडियो क्लिप से महाराष्ट्र की सियासत में घमासान, मनोज जरांगे का दावा- मुझे मारने की रची जा रही साजिश