राष्ट्रीय

Coimbatore road accident: कोयंबटूर में एनएच-83 पर खड़ी पानी की टंकी गाड़ी से कार की टक्कर, पांच लोगों की मौत

कोयंबटूर में NH-83 पर खड़ी पानी की टंकी से कार टकराई, हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत। जानें पूरी घटना और मृतकों की पहचान।
2 min read
Aug 02, 2026
accident, symbolic picture
एक्सीडेंट, प्रतिकात्मक तस्वीर (फोटो-IANS)

तमिलनाडु के कोयंबटूर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां दोपहर 1 बजे के आसपास NH-83 एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक मारुति सेलेरियो कार से कही जां रहे थे। उसी समय उनकी कार सड़क के बीच में पौधों को पानी देने के लिए खड़ी पानी की टंकी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सभी पांचों लोगों को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मारे गए लोगों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान कोयंबटूर के मदुक्कराई मार्केट स्थित एमएलए स्ट्रीट निवासी कनगराज, पूर्णाणी, नर्मथा, आरती के रूप में हुई है। जबी रमन (35) मदुक्कराई के रहने वाले थे। शवों को पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी औपचारिकताओं के लिए पोलाची स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

सूचना मिलते ही कोयंबटूर जिले के पुलिस अधीक्षक, पोलाची उपमंडल के पुलिस उप अधीक्षक और गोमंगलम पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, घटनास्थल का मुआयना किया और जांच का संचालन किया। गोमंगलम पुलिस ने कानूनी कार्यवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

भारत में सड़क हादसा गंभीर समस्या

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत में सड़क दुर्घटनाएं गंभीर समस्या बनी हुई हैं। वर्ष 2024 में कुल 4,87,707 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुईं, जिनमें 1,77,175 लोगों की मृत्यु हुई और 4,71,441 व्यक्ति घायल हुए। वर्ष 2025 में ये आंकड़े बढ़कर 5,13,563 दुर्घटनाओं और 1,83,382 मौतों तक पहुंच गए।

औसतन प्रतिदिन लगभग 500 से अधिक मौतें होती हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटनाओं और मौतों का बड़ा हिस्सा दर्ज होता है। मुख्य कारणों में ओवर-स्पीडिंग प्रमुख है। तमिलनाडु में सबसे अधिक दुर्घटनाएं और उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक मौतें होती हैं। युवा आयु वर्ग (18-45 वर्ष) सबसे अधिक प्रभावित है।

Updated on:
02 Aug 2026 06:30 pm
Published on:
02 Aug 2026 05:41 pm