राष्ट्रीय

शादीशुदा प्रेमिका पर प्रेमी ने किया चाकू से हमला, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा कि दोनों की हो गई मौत

दिल्ली में एक महिला पहले पति को छोड़ प्रेमी के साथ लिवइन में रहने लगी फिर कुछ दिनों बाद पति के पास लौट आई। इसी बात से नाराज होकर प्रेमी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। महिला के पति ने बीच बचाव करते हुए प्रेमी को रोका और उसी चाकू से उस पर पलटवार कर दिया।
2 min read
Oct 19, 2025
करंट की चपेट में आकर महिला की मौत (Photo source- Patrika)
करंट की चपेट में आकर महिला की मौत (Photo source- Patrika)

राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां नबी करीम थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक डबल मर्डर की वारदात हो गई। जानकारी के अनुसार, प्रेम संबंधों के विवाद के चलते यह पूरी घटना हुई है। इस घटना में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की पहचान 34 वर्षीय आशू उर्फ शैलेन्द्र और 22 वर्षीय शालिनी के रूप में हुई है। इस घटना के दौरान शालिनी के पति आकाश (23) को भी गंभीर चोटें आई है। यह तीनों ही दिल्ली के रहने वाले थे।

शनिवार रात करीब 10:15 बजे हुई घटना

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 10:15 बजे आकाश अपनी पत्नी शालिनी के साथ अपनी सास से मिलने नबी करीम आया था। इसी दौरान, ई-रिक्शा में बैठी शालिनी पर आशू ने अचानक कई बार चाकू से वार कर दिया। आकाश ने पत्नी पर हमला होता देखा तो वह उसे बचाने के लिए दौड़ा और तभी आकाश और आशू में झगड़ा शुरू हो गया। आशू ने आकाश को भी चाकू मार दिया, लेकिन आकाश ने खुद को संभालते हुए आशू को पकड़ लिया और उसी चाकू से उस पर पलटवार कर दिया।

घटना के समय शालिनी थी गर्भवती

घटना के तुरंत बाद तीनों को नजदीकि अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद आशू और शालिनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि आकाश अभी भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज जारी है। जांच के अनुसार, शालिनी और आकाश के दो बच्चे हैं और शालिनी तीसरे बच्चे से गर्भवती भी थी। हालांकि, कुछ समय पहले शालिनी का अपने पति से विवाद होने के चलते वह आशू के साथ लिव-इन में रहने लग गई थी। लेकिन इसके बाद फिर वह आशू को छोड़ आकाश के साथ रहने लग गई।

आशू नबी करीम थाना क्षेत्र का कुख्यात

इस बात को लेकर आशू नाराज था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आशू खुद को शालिनी के गर्भ में पल रहे बच्चे का पिता बता रहा था, इसी बात को लेकर दोनों पुरुषों के बीच विवाद बढ़ा हुआ था। पुलिस ने यह भी बताया कि आशू नबी करीम थाना क्षेत्र का कुख्यात था, जबकि आकाश के खिलाफ भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू बरामद किया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
19 Oct 2025 02:47 pm
Published on:
19 Oct 2025 02:47 pm