राष्ट्रीय

Cyclone DANA: तबाही मचाने को तैयार चक्रवात ‘दाना’, अलर्ट जारी, कई ट्रेनें हुई कैंसिल, देखें लिस्ट

Cyclone DANA: 25 अक्टूबर को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।
2 min read
Feature image

Cyclone DANA: बंगाल की खाड़ी से उत्पन्न चक्रवात ‘दाना’ (DANA) को लेकर झारखंड में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के कोल्हान प्रमंडल सहित राज्य के कई हिस्सों में बुधवार को तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना है। 25 अक्टूबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। झारखंड के आपदा प्रबंधन विभाग ने भी इसे लेकर सभी जिलों के उपायुक्तों को अलर्ट किया है। रेलवा ने भी कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं। मौसम विभाग की ओर से बुधवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, 24 अक्टूबर को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज के साथ बिजली चमकने की घटनाएं भी हो सकती हैं, और हवाओं की गति 40-50 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जो कि 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश

25 अक्टूबर को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही, दक्षिण-पश्चिमी और केंद्रीय हिस्सों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, यह चक्रवात 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह के बीच पुरी और सागर द्वीप के बीच ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार कर सकता है, जिसकी गति 100-110 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है और तेज हवाओं की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

ट्रेने हुई रद्द

चक्रवात को देखते हुए रेलवे ने ओडिशा और बंगाल से होते हुए झारखंड होकर गुजरने वाली या झारखंड के विभिन्न स्थानों तक चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। भुवनेश्वर और पुरी से रांची, जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों तक चलने वाली ज्यादातर बस सेवाएं भी बुधवार से लेकर शुक्रवार तक स्थगित कर दी गई हैं।

ये ट्रेन हुई रद्द

रेलवे ने जिन ट्रेनों को रद्द किया है, उनमें 23 अक्टूबर को नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी (वाया मुरी, ट्रेन संख्या 22824) रद्द रहेगी। भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी (वाया मुरी 22823) 25 अक्टूबर को नहीं चलेगी। इसी तरह रांची में हटिया से पुरी के बीच चलने वाली तपस्विनी एक्सप्रेस ( ट्रेन सं-18451), पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस (18452), भुवनेश्वर-धनबाद गरीब रथ (02832), धनबाद-भुवनेश्वर गरीब रथ (02831) 24 अक्टूबर को रद्द रहेगी। इसी तरह पुरी- आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (वाया मुरी, 12875) 25 अक्टूबर को रद्द की गई है।

Updated on:
23 Oct 2024 02:23 pm
Published on:
23 Oct 2024 02:19 pm
Also Read
View All
पटना में धरने पर बैठा 6 साल का आदित्य, पूछा- प्रधानमंत्री जी बच्चों के मन की बात कब सुनेंगे? राहुल-तेजस्वी से मांगा समर्थन

SAD BJP Alliance: ‘पंजाब के हक पर कोई समझौता नहीं’, अकाली दल ने BJP के सामने रखीं 4 बड़ी मांगें, कहा तभी हो सकती है गठबंधन पर बात

West Bengal gold seizure : भारत-बांग्लादेश सीमा पर BSF की कार्रवाई, महिला के पास से पकड़ा गया 25 करोड़ का सोना

Tamil Nadu Accident: सड़क किनारे खेल रहे 4 बच्चों को वैन ने कुचला, मौके पर ही मौत, हादसा देख महिला हुई बेहोश

दिल्ली में AICC दफ्तर के सामने धरना देंगे बिहार कांग्रेस के नेता, आनंद माधव बोले- 10 महीने से नहीं हुई सुनवाई, अब आर-पार की लड़ाई