राष्ट्रीय

Viral Video: ध्रुव राठी ने वेकबोर्ड पर लहराया तिरंगा, आज़ादी की शुभकामनाएं,कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना– AI है या असली ?

Dhruv Rathee Independence Day Viral Video 2025: ध्रुव राठी ने तिरंगा हाथ में लेकर वेकबोर्डिंग करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। वीडियो की वायरल लोकप्रियता के साथ यह चर्चा में है कि क्या यह AI से बना है या असली है।
2 min read
Aug 15, 2025
Dhruv Rathee Independence Day Viral Video 2025
ध्रुव राठी के वीडियो ने मचाई धूम। (फोटो: पत्रिका ग्राफिक्स)

Dhruv Rathee Independence Day Viral Video 2025: लोकप्रिय यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी का एक वीडियो (Dhruv Rathee Independence Day Viral Video 2025) इस समय इंटरनेट पर ज़बरदस्त वायरल हो रहा है। उन्होंने वेकबोर्डिंग करते हुए भारतीय तिरंगा लहराते हुए भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day) मनाया। पारंपरिक लाल कुर्ता और सफेद चूड़ीदार पाजामा पहन कर, वे पूरी तरह भारतीय संस्कृति और एडवेंचर स्पोर्ट्स (Adventure sports) को जोड़ते नज़र आए। इस वीडियो को कुछ ही घंटों में 1.2 करोड़ से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं। वीडियो में ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) संतुलित तरीके से बोर्डिंग करते हुए भारतीय झंडे को गर्व से थामे नजर आते हैं। वीडियो में पृष्ठभूमि में फ़िल्म "फाइटर" का गाना "वंदे मातरम" बज रहा है, जो इस दृश्य को और भावनात्मक बना देता है।

क्या यह वीडियो AI से बना है ?

सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस वीडियो की वास्तविकता पर सवाल उठा रहे हैं। कई यूज़र्स का मानना है कि यह वीडियो AI जनरेटेड हो सकता है। लेकिन जानकारी के अनुसार, ध्रुव राठी पहले भी वेकबोर्डिंग वीडियो शेयर कर चुके हैं और इस खेल में पिछले दो वर्षों से अभ्यास कर रहे हैं।

पहले भी शेयर की थी प्रैक्टिस वीडियो

अगस्त 2024 में राठी ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे रस्सी के बिना वेक-सर्फिंग करने की अपनी सफलता साझा करते हैं। इससे पहले सितंबर 2023 में उन्होंने एक प्रैक्टिस वीडियो साझा किया था, जिसमें वे गिरते-पड़ते वेक-सर्फिंग करना सीख रहे थे। यानी यह वीडियो वास्तविक लगता है और उनकी प्रैक्टिस का नतीजा है।\

वीडियो की लोकेशन: कतर - दुनिया का सुरक्षित देश

राठी ने यह वीडियो कतर में शूट किया है, जिसे 2025 के न्यूमबेओ सेफ्टी इंडेक्स में दुनिया के तीसरे सबसे सुरक्षित देश का दर्जा मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, 148 देशों में कतर को 84.6 अंक मिले हैं। 2024 में यह दूसरा सबसे सुरक्षित देश भी घोषित किया गया था।

मार्क जुकरबर्ग से तुलना क्यों हो रही है?

ध्रुव राठी के इस वीडियो की तुलना मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के उस वायरल वीडियो से की जा रही है, जिसमें उन्होंने 2024 में अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस टक्सीडो पहनकर, हाथ में बीयर और अमेरिकी झंडा लिए वेकबोर्डिंग करते हुए मनाया था। उस वीडियो को 2.1 करोड़ से अधिक बार देखा गया था।

ध्रुव राठी का संदेश: वोट चोरी के खिलाफ आवाज़ उठाओ

वीडियो के साथ राठी ने लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! हमें उस लोकतंत्र की रक्षा करनी चाहिए जिसके लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने संघर्ष किया। वोट चोरी के खिलाफ आवाज़ उठाओ। जय हिंद!” उनका संदेश सिर्फ़ दिखावे का नहीं, बल्कि राजनीतिक चेतना और सामाजिक ज़िम्मेदारी का था।

Updated on:
17 Aug 2025 12:14 pm
Published on:
15 Aug 2025 03:52 pm