राष्ट्रीय

विदेश सचिव की बेटी का मोबाइल नंबर किया वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

10 मई को मिसरी ने भारत सरकार की ओर से भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा की थी।
2 min read
• •
Updated: 13 May 2025, 5:44 AM IST
Feature image

विदेश सचिव विक्रम मिसरी और उनके परिवार के सदस्यों की सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और व्यक्तिगत तौर पर किए जा रहे हमलों की वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों, आइएएस एसोसिएशन, सेवानिवृत्त आइएफएस अधिकारियों, राजनयिकों और राजनेताओं ने भरसक निंदा की है। 10 मई को मिसरी ने भारत सरकार की ओर से भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा की थी। व्यक्तिगत हमलों के कारण ही मिसरी को अपना 'एक्स' अकाउंट प्राइवेट करना पड़ा। विदेश सचिव की बेटी का मोबाइल नंबर भी वायरल कर दिया गया।

'यह जहरीली नफरत बंद होनी चाहिए'

हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए आइएएस एसोसिएशन ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'आइएएस एसोसिएशन विदेश सचिव विक्रम मिसरी और उनके परिवार के साथ एकजुट है। ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करने वाले सिविल सेवकों पर अनुचित व्यक्तिगत हमले बेहद खेदजनक हैं…।'

2011 में विदेश सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुईं निरुपमा मेनन राव ने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा कि मिसरी और उनके प्रियजनों के लिए शालीनता की हर सीमा को पार करने वाली अभद्र भाषा का इस्तेमाल बेहद शर्मनाक है और यह जहरीली नफरत बंद होनी चाहिए। सेवानिवृत्त आइएफएस अधिकारी और यूएई और मिस्र में पूर्व राजदूत नवदीप सूरी ने भी मिसरी के समर्थन में एक्स पर पोस्ट साझा की।

अवांछित पोस्ट करने वालों पर हो कार्रवाई

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने 'एक्स' पर लंबी पोस्ट साझा करते हुए कहा, इस तरह के बयान देश के लिए समर्पित दिन-रात काम करने वाले ईमानदार अधिकारियों का मनोबल तोड़ते हैं। उन्होंने अवांछित पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने लिखा कि हमारे सिविल सेवक कार्यपालिका के अधीन काम करते हैं यह याद रखना चाहिए और उन्हें कार्यपालिका या वतन-ए-अजीज चलाने वाले किसी राजनीतिक नेतृत्व द्वारा लिए गए फैसलों के लिए दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए।

Updated on:
13 May 2025, 5:44 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘एक जंतर-मंतर बंद किया तो हजारों खड़े होंगे’, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर पिनाराई विजयन की हुंकार

रैपिडो चलाता था, बेचता था इत्र! मुंबई में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, फोन से मिले मसूद अजहर के ऑडियो

Patrika Explain: चीनी आक्रमकता को लेकर क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट? पहले डोकलाम, फिर गलवान और अब अरुणाचल में तनाव

लेडी डॉन से हनीट्रैप, बर्गर किंग में 40 राउंड फायरिंग… FBI के हत्थे चढ़ा मोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ कौन?

‘तुम्हारे चेहरे सामने आ गए, निकल जाओ’, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में टीवी न्यूज देखकर अलर्ट कर रहे थे हैंडलर्स, ऐसे चल रहा था पुलिस से बचने का खेल