राष्ट्रीय

लालू प्रसाद यादव पारस अस्पताल से निकले बाहर, जानिए अब ​कैसी है तबीयत

Bihar Latest News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य खराब हो गया है। पटना के डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली जाने का सुझाव दिया है। अभी वह पटना में राबड़ी आवास पर डॉक्टरों की देखरेख में हैं।
less than 1 minute read
• •
Apr 02, 2025
Feature image

Lalu Prasad Yadav Health Update: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य खराब हो गया है। उनके ब्लड शुगर के स्तर में वृद्धि के कारण उनकी हालत बिगड़ी है। पटना के चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली जाने की सलाह दी थी। वह पिछले दो दिनों से अस्वस्थ हैं, लेकिन आज उनकी स्थिति और गंभीर हो गई। लेकिन उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पारस अस्पताल से बाहर निकले। अब उनके स्वास्थ्य में सुधार है।

गंभीर बीमारियों से जूझ रहे पूर्व CM

लालू प्रसाद यादव लंबे समय से किडनी की समस्या, हृदय रोग और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का सामना कर रहे हैं। कुछ समय पहले उनकी सेहत में थोड़ा सुधार देखने को मिला था, जिससे उनके परिवार और समर्थकों को राहत मिली थी। हालांकि, अब एक बार फिर उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई है, जिसके कारण उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है।

डॉक्टर ने किया रेफर

सूत्रों की मानें तो लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली भेजा जा सकता है। जानकारी के अनुसार, वे पहले भी अपने नियमित स्वास्थ्य जांच और उपचार के लिए दिल्ली का दौरा करते रहे हैं। लालू की हालत बिगड़ने के बाद उनके परिवारजन लगातार डॉक्टरों के साथ संपर्क में बने हुए हैं। इस बीच, राजद के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच भी उनकी सेहत को लेकर चिंता फैल गई है, और सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Also Read
View All
आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति की नई पहचान: कैसे मजबूत हो रही है भारत की सैन्य तकनीक और स्वदेशी उत्पादन क्षमता?

CJP तिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, चुनिंदा समूह को झंडे लहराने की इजाजत, आम लोगों से दूर रहने की अपील

कोर्ट में माफी मांगने वाली बात पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी सफाई, कहा- माफी मांगना एक तय प्रक्रिया, अवमानना का मामला नहीं बनता

16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क, CJP ने दी है तिरंगा फहराने की कॉल

मतदाता सूचियों का होगा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR), 17 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों का शेड्यूल जारी