राष्ट्रीय

हरियाणा में सिलिंडर फटने से 2 महीने की बच्ची समेत 11 लोग झुलसे, सात बच्चे गंभीर

हरियाणा के यमुनानगर के भेड़थल गांव में एलपीजी गैस ट्रांसफर के दौरान लीकेज से आग लगने से 2 माह की बच्ची सहित 11 लोग झुलस गए और सभी को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2026, 1:26 PM IST
Feature image
सिलिंडर फटने से भीषण हादसा (AI Image)

हरियाणा के यमुनानगर जिले के भेड़थल गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एलपीजी सिलेंडर से गैस ट्रांसफर करते समय अचानक आग लग गई। इस हादसे में दो माह की मासूम बच्ची सहित कुल 11 लोग झुलस गए, जिनमें अधिकतर बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, बिहार के मधुबनी निवासी रामशरण (43) और रामज्ञान (43) अपने परिवारों के साथ भेड़थल गांव में बने क्वार्टरों में रहते हैं और पास की प्लाई फैक्ट्रियों में काम करते हैं। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे रामशरण के क्वार्टर में एक घरेलू एलपीजी सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस ट्रांसफर की जा रही थी। इसी दौरान सिलेंडर से गैस लीक होकर पूरे कमरे में फैल गई। दुर्भाग्यवश पास में चूल्हा जल रहा था, जिससे लीक हुई गैस ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया।

तीन क्वार्टरों के बीच जोरदार धमाका

आग लगते ही रामशरण जान बचाने के लिए बाहर भागा, लेकिन वह खुद भी झुलस गया। कुछ ही पलों में जोरदार धमाका हुआ, जिससे तीन क्वार्टरों के बीच की दो दीवारें गिर गईं और आसपास की दीवारों व लेंटर में दरारें आ गईं। धमाके के कारण तीनों क्वार्टरों में रहने वाले लोग आग और मलबे की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई और सभी अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे।

2 माह की बच्ची समेत 11 लोग झुलसे

इस हादसे में कुल 11 लोग झुलस गए हैं, जिनमें 7 बच्चे, 2 पुरुष, एक महिला और एक युवती शामिल हैं। घायलों में रामशरण (43), रामज्ञान (43), रेणु (40), शांति (8), वैष्णवीं (10), सुहानी (5), पारो (2 माह), संगीता (18), नेहा (8), अंशु (7) और वियांशी (6)शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जगाधरी के उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

पुलिस जांच में क्या आया सामने?

थाना सदर जगाधरी के प्रभारी तरसेम सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हादसा गैस लीकेज के कारण हुआ। मौके से दो एलपीजी सिलेंडर बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां

  • एलपीजी सिलेंडर से गैस ट्रांसफर करना बेहद खतरनाक है।
  • गैस लीक की स्थिति में तुरंत वेंटिलेशन सुनिश्चित करें।
  • आग या चूल्हे के पास गैस का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें।
  • किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता सेवाओं को सूचित करें।
Updated on:
9 Apr 2026, 1:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी बीजेपी, सोमवार को सभी प्रदेश मुख्यालयों पर जुटेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान ढहने पर ADCP संदीप लांबा ने दी अहम जानकारी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

मोदी के पिता वाले बयान पर बवाल: पहले BJP कार्यकर्ता ने खरगे के पिता का किया अपमान, कांग्रेस ने दी सफाई

जामिया यूनिवर्सिटी विवाद: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, अवैध प्रवेेश का आरोप

‘खरगे नहीं मां-बेटे के हैं ये शब्द’ पीएम मोदी को दिए विवादित बयान पर भाजपा ने राहुल और सोनिया गांधी को घेरा