राष्ट्रीय

Weather Update : उत्तर-पश्चिम व मध्य भारत में अगले 7 दिन कहर ढाएगी गर्मी

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि गर्म रातों के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। लोग रात में भी राहत महसूस नहीं कर पा रहे हैं।
2 min read
May 22, 2026
Weather
बांदा बना विश्व का दूसरा सबसे गर्म शहर, PC- Patrika

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों तथा उससे सटे पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अगले 7 दिनों तक भीषण गर्मी और लू का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग (आइएमडी) ने 22 मई से 27 मई तक कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। राजधानी दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, आंध्रप्रदेश व बंगाल में तापमान बढ़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पूर्वी उत्तरप्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश व विदर्भ में दो दिन गर्मी का रेड अलर्ट रहेगा।

आइएमडी के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। उत्तर प्रदेश के बांदा में सबसे अधिक 48 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भीषण लू चली। यहां तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री अधिक रहा। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान और बढ़ सकता है। दिल्ली में गर्मी दिन-रात सताने लगी हैं। राजधानी में बुधवार को मई की सबसे गर्म रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे पिछले 14 साल का रिकॉर्ड टूट गया है।

पश्चिम राजस्थान में अंधड़ की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि गर्म रातों के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। लोग रात में भी राहत महसूस नहीं कर पा रहे हैं। शुक्रवार को पश्चिम राजस्थान में अंधड़ और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, दो दिन बाद मरुस्थल फिर से ज्यादा तपेगा और गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, पर्यटकों को राहत

जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों मई के महीने में हुई असामान्य बर्फबारी ने गर्मी से परेशान पर्यटकों को बड़ी राहत दी। गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसे इलाकों में बर्फबारी से पर्यटक बाग-बाग हो गए। दिल्ली-एनसीआर समेत कई गर्म राज्यों से हजारों पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं।

मानसून अलर्ट : दक्षिण व पूर्वोत्तर में बारिश

आइएमडी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon Update) की अच्छी प्रगति है। वर्तमान में मानसून (Monsoon ) की उत्तरी सीमा दक्षिण-पश्चिम अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर तथा पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुकी है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मानसून पहले ही स्थापित हो चुका है। अनुकूल परिस्थितियों के चलते मानसून के सामान्य तिथि 1 जून से पहले 26 मई को ही केरल तट पर पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से दक्षिण भारत, तटीय राज्यों में प्री-मानसून की बारिश चल रही है। आगामी कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

Also Read
View All
7 प्रतिशत से ज्यादा रहेगी भारत की आर्थिक विकास दर! निर्मला सीतारमण बोलीं- वैश्विक संकट के बावजूद जारी रहेगा ग्रोथ का सिलसिला

उज्बेकिस्तान में भी चलेगा भारत का UPI: महत्वपूर्ण खनिजों और यूरेनियम पर बड़ा समझौता, PM मोदी के दौरे में रिश्तों को मिली नई मजबूती

PM Modi Kyrgyzstan: किर्गिस्तान पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, SCO समिट में आतंकवाद पर रहेगा फोकस, भारत के साथ व्यापार बढ़ाने को बेताब बिश्केक

Gold Smuggling: पश्चिम बंगाल की सीमा पर सोने की बड़ी खेप पकड़ी, 25 करोड़ रुपए के गोल्ड के साथ महिला हिरासत में

‘सरकार पर लोगों का भरोसा लगातार घट रहा’, CJP संस्थापक Abhijit Dipke बोले- ‘प्रदर्शन आखिरी रास्ता’