राष्ट्रीय

जन गण मन यात्रा : गुवाहाटी पहुंचे गुलाब कोठारी ने समझा राजनीतिक बयार का रूख

Gana Mana Yatra : जन गण मन यात्रा पर निकले पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी पूर्वोत्‍तर राज्यों में बह रही चुनावी बयार का रुख भापने और जन मानस को टटोलने के लिए बुधवार को गुवाहाटी पहुंचे।

2 min read
गुवाहाटी में मारवाउी समाज के लोगों को संबोधित करते हुए पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी।

Gana Mana Yatra : जन गण मन यात्रा पर निकले पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी दक्षिणी राज्यों की यात्रा पूरी करने के बाद पूर्वोत्‍तर राज्यों में बह रही चुनावी बयार का रुख भापने और जन मानस को टटोलने के लिए बुधवार को गुवाहाटी पहुंचे। बुधवार को उन्होंने असम से भाजपा के राज्य सभा सांसद और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव पवित्र मार्घेरीटा, असम के पर्यटन मंत्री जयंत मल्ल बरुआ सहित पार्टी के अन्य नेताओं से क्षेत्र के बनते बिगड़ते राजनीतिक समीकरण पर चर्चा की।


भाजपा नेताओं का कहना था कि पिछले कुछ वर्षों में पूर्वोत्तर में एक तरफ़ विकास कार्यों की झड़ी लगी है वही अमन भी बढ़ा है। उनका दावा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता, और भाजपा व केंद्र सरकार के विकास कार्यों का समूचे पूर्वोत्तर में असर पड़ेगा। कोठारी ने पूर्वोत्‍तर राज्यों में कांग्रेस की स्थिति और भाजपा के बढ़ते प्रभाव के कारणों पर चर्चा की। अपनी यात्रा के दौरान वे असम के कांग्रेस और अन्य पार्टी के नेताओं से राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करेंगे।


असम सहित पूर्वोत्‍तर के राज्यों में राजनीतिक स्थिति बदने का कारण बताते हुए पवित्र मार्घेरीटा ने बताया कि पहले पूर्वोत्तर में विकास नाम की कोई चीज नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में पिछले दस वर्षों में विकास कार्यों में अपूर्व तेज़ी आई है। पूरे पूर्वोत्‍तर से उग्रवाद समाप्त हो गया है। मणिपुर में थोड़ी-बहुत समस्या थी, उसका भी समाधान हो गया है। विकास कार्य होने और शांतिपूर्ण वातावरण तैयार होने से लोग खुश और इसी कारण भाजापा का जनसमर्थन बढ़ रहा है।

Also Read
View All