राष्ट्रीय

लालू परिवार को बिहार को देने नहीं, लेने की आदत, तेजस्वी के बयान पर भड़के राधामोहन सिंह

तेजस्वी यादव के बयान पर सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि लालू परिवार को बिहार को देने की आदत नहीं है, उन्हें सिर्फ लेने की आदत है।
2 min read
Feb 23, 2025
Feature image

पूर्व केंद्रीय मंत्री और मोतिहारी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद राधामोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित भागलपुर की यात्रा को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री सोमवार को भागलपुर आ रहे हैं। यहां वे बिहार को कई सौगात देंगे। पटना में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के क्रम में जहां किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे,

लालू परिवार को सिर्फ लेने की आदत

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को इस साल होने वाले चुनाव से जोड़े जाने वाले राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर सांसद सिंह ने कहा कि लालू परिवार को बिहार को देने की आदत नहीं है, उन्हें सिर्फ लेने की आदत है। इस कारण उन्हें ऐसा लगता है। इसी क्रम में रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर उन्होंने कहा कि भारत जीतेगा। दरअसल, शनिवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा था, "हर दिन कोई न कोई आएगा। दिल्ली चुनाव खत्म हो गया है। हर कोई बिहार आ रहा है। इन लोगों को बिहार और यहां के लोगों से कुछ लेना-देना नहीं है। वे केवल सत्ता में बने रहने के लिए आ रहे हैं। उन्हें किसी और चीज से मतलब नहीं है। क्या वे बिहार को कारखाने देने आ रहे हैं? क्या वे बिहार में पलायन को रोकने आ रहे हैं? वे केवल अपने स्वार्थ के लिए आ रहे हैं।"

PM मोदी देंगे किसानों को तोहफा

वहीं प्रधानमंत्री मोदी मोतिहारी में निर्मित राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत विकसित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर इंडिजिनस ब्रीड्स का उद्घाटन करेंगे। यह केंद्र किसानों को आधुनिक प्रजनन तकनीकों का प्रशिक्षण देगा और भारतीय नस्लों के पशुओं के प्रजनन को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमारे संसदीय क्षेत्र में वह एक बड़ी योजना का उद्घाटन करेंगे और मैं वहां मौजूद रहूंगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार किसानों के लिए काम करती है। प्रधानमंत्री किसान कल्याण के लिए समर्पित हैं और उनके नेतृत्व में किसानों की भलाई के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई हैं।

Updated on:
23 Feb 2025 01:41 pm
Published on:
23 Feb 2025 01:41 pm
Also Read
View All
7 प्रतिशत से ज्यादा रहेगी भारत की आर्थिक विकास दर! निर्मला सीतारमण बोलीं- वैश्विक संकट के बावजूद जारी रहेगा ग्रोथ का सिलसिला

उज्बेकिस्तान में भी चलेगा भारत का UPI: महत्वपूर्ण खनिजों और यूरेनियम पर बड़ा समझौता, PM मोदी के दौरे में रिश्तों को मिली नई मजबूती

PM Modi Kyrgyzstan: किर्गिस्तान पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, SCO समिट में आतंकवाद पर रहेगा फोकस, भारत के साथ व्यापार बढ़ाने को बेताब बिश्केक

Gold Smuggling: पश्चिम बंगाल की सीमा पर सोने की बड़ी खेप पकड़ी, 25 करोड़ रुपए के गोल्ड के साथ महिला हिरासत में

‘सरकार पर लोगों का भरोसा लगातार घट रहा’, CJP संस्थापक Abhijit Dipke बोले- ‘प्रदर्शन आखिरी रास्ता’