राष्ट्रीय

मोहन भागवत के बयान पर बोले मनोज झा- यह गांधी का देश है, निरंकुश सत्ता को चुनौती देते रहेंगे

Manoj Jha on Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज कुमार झा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत बिल्कुल परेशान न हों, यह गांधी का देश है।
less than 1 minute read
• •
Oct 20, 2026
Manoj Jha
Manoj Jha (Photo-IANS)

Manoj Jha on Mohan Bhagwat : पटना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज कुमार झा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत बिल्कुल परेशान न हों, यह गांधी का देश है। शायद आप लोग नहीं मानते होंगे, मैं जानता हूं, क्योंकि आपकी विचारधारा गांधी के विरुद्ध खड़ी है, खिलाफ खड़ी है। यह गांधी का देश है। फ्रांस के पास गांधी नहीं, अल्बानिया में गांधी नहीं, हमारे पास गांधी हैं। गांधी के आंदोलनों से प्रेरणा लेकर लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता को चुनौती दी जाती रहेगी।

अपने डर की तुलना अराजकता से न करें

राजद सांसद ने कहा कि गांधी के असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन ने अन्याय के खिलाफ संघर्ष का रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि इन्हीं आदर्शों के आधार पर सत्ता की निरंकुशता को चुनौती देना जारी रहेगा। झा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सत्ता से सवाल करना और उसकी निरंकुशता का विरोध करना जरूरी है। उन्होंने मोहन भागवत पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने डर की तुलना अराजकता से नहीं करनी चाहिए।

मनोज झा बोले- अंधेरा स्थायी नहीं, उजाला जरूर आता है

विजयादशमी के अवसर पर मनोज कुमार झा ने देशवासियों और बिहार के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व हर साल एक संदेश लेकर आता है। इस अवसर पर उन्होंने कोलकाता और ग्वालियर में हुए दो हादसों पर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। झा ने कहा कि ईश्वर दुख की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान करें। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का सबसे बड़ा संदेश यही है कि अंधेरा कभी स्थायी नहीं होता, अंततः उजाला आता है।

Updated on:
20 Oct 2026 12:21 pm
Published on:
20 Oct 2026 12:21 pm
Also Read
View All