राष्ट्रीय

Monsoon Alert: मौसम ने ली करवट, कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित

Monsoon Update: आईएमडी के अनुसार, इस बार मानसून ने तीन दिन देरी से 4 जून को केरल में दस्तक दी थी। उत्तर-पश्चिम भारत में पहुंचने तक मानसून की रफ्तार तीन बार अटक गई। लेकिन फिर रफ्तार पकड़ते हुए मानसून ने कुछ राज्यों में देरी के दिनों को भी कवर कर लिया।
2 min read
• •
Jul 03, 2026
monsoon update
मानसून अपडेट। मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट। (सोर्स: पीटीआई)

IMD Weather Alert: देश के अधिकतर राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। दो दिन से राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। जिससे बाढ़, लैंडस्लाइड और जलभराव की परेशानी पैदा हो गई है।

मध्यप्रदेश में 9 दिनों में मानसून पूरे प्रदेश में छा गया। उज्जैन में क्षिप्रा नदी उफान पर है, राम घाट के आसपास कई मंदिर पानी में डूब गए। शुक्रवार को दमोह सहित आस-पास के क्षेत्रों में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार सुबह राजधानी लखनऊ, वाराणसी समेत कई शहरों में तेज बारिश हुई। उन्नाव में पानी घरों में घुस गया। शामली में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पहली बारिश में ही गड्ढे हो गए।

राजस्थान में राजधानी जयपुर सहित कई इलाकों में दो दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। दो दिन में मानसून ने पूर्वी राजस्थान के 22 जिलों को कवर कर लिया। अगले दो दिन में पश्चिम राजस्थान को कवर करने की उम्मीद है। इधर गुजरात में वलसाड में सड़कें पानी में डूब गईं, गाड़ियां बंद हो गईं। जामनगर में दो बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बचाया। सोमनाथ के सूत्रपाड़ा में घरों में पानी घुस गया।

भारी बारिश के बाद उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग, चमोली समेत कई जिलों में लैंडस्लाइड से सड़कें बंद हैं। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। चोलिंग में नेशनल हाइवे पर मलबे का अंबार लग गया, जिससे यातायात ठप हो गया। कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। जम्मू-कश्मीर में भी लगातार भारी बारिश का कहर जारी है। कई इलाकों में नदियां उफान पर हैं, सड़कें बंद हैं और पर्यटकों की परेशानी बढ़ गई हैं।

अगले दो दिनों में यहां भारी बारिश

मौसम विभाग के के अनुसार 4 जुलाई को गुजरात, महाराष्ट्र, दक्षिण कर्नाटक, पश्चिमी मध्यप्रदेश, ओडिशा व गोवा में रेड अलर्ट वहीं पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्यप्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, झारखंड में ऑरेंज अलर्ट है। इसी प्रकार से 5 जुलाई को पूर्वी गुजरात, महाराष्ट्र, कोंकण व गोवा में रेड अलर्ट और पूर्वी राजस्थान, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र व पश्चिम बंगाल में ऑरेंज अलर्ट है। बाकि के राज्यों में येलो अलर्ट है। रेड अलर्ट वाले क्षेत्रों में अत्यधिक भारी और ऑरेंज अलर्ट वाले प्रदेशों में भारी बारिश की संभावना है।

5 जुलाई तक पूरा देश कवर करने की उम्मीद

आईएमडी के अनुसार, इस बार मानसून ने तीन दिन देरी से 4 जून को केरल में दस्तक दी थी। उत्तर-पश्चिम भारत में पहुंचने तक मानसून की रफ्तार तीन बार अटक गई। लेकिन फिर रफ्तार पकड़ते हुए मानसून ने कुछ राज्यों में देरी के दिनों को भी कवर कर लिया। मानसून के पूरे देश को कवर करने की सामान्य तिथि 8 जुलाई है। रफ्तार में तेजी रही तो मानसून 3 दिन पहले यानी 5 जुलाई को ही पूरे देश को कवर कर सकता है।

Also Read
View All
‘राष्ट्रपति ने वोट चोरी का खंडन नहीं किया, हमसे सबूत मांगे’, प्रेसिडेंट से मिलने के बाद राहुल गांधी ने दिया बयान

‘इसे ही डर और कायरत कहते हैं’ CJP के प्रदर्शन से पहले मेट्रों बंद होने के लेकर प्रियंका गांधी ने साधा BJP सरकार पर निशाना

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजय चौक पर INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात कर रहे 10 विपक्षी सांसद

राहुल गांधी के दुष्प्रचार का NDA को मिल रहा फायदा, उपचुनावों में बड़ी कामयाबी पर विपक्ष पर पलटवार

’14 बार लिखे पत्र लेकिन किया नजरअंदाज’, राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले खरगे का चुनाव आयोग को लेकर बयान