राष्ट्रीय

मौसम दिखाएगा नया अंदाज़: अगले 2 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का IMD अलर्ट

Heavy Rain Alert: मौसम अब नया अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 2 दिन देश के कई राज्यों में भारी बारिश होगी।
2 min read
Jan 03, 2026
Heavy rain alert
Heavy rain alert

मानसून (Monsoon) का सीज़न इस बार कमाल का रहा और देशभर में जोरदार बारिश देखने को मिली। मानसून के दौरान जमकर बादल बरसने से कई राज्यों में तो पुराने रिकॉर्ड्स भी टूट गए। मानसून के बाद भी कई राज्यों में बारिश का दौर अभी भी जारी है। वहीं कई राज्यों में ठंड की वजह से ठिठुरन बढ़ने लगी है। 2025 में देशभर में भारी बारिश देखने को मिली और 2026 से भी ऐसा ही होने की उम्मीद है। अब देश में मौसम नया अंदाज़ दिखाएगा और नए साल में भी जमकर बादल बरसेंगे। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

केरल में कैसा रहेगा मौसम का अंदाज़?

केरल में हर बार की तरह मानसून का सीज़न इस बार भी सबसे पहले शुरू हुआ और इस दौरान शानदार बारिश हुई। हालांकि अभी भी राज्य में बारिश का सिलसिला थमा नहीं है और रुक-रूककर बारिश का सिलसिला बना हुआ है। अब केरल में मौसम नया अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि केरल में अगले 2 दिन रुक-रूककर भारी बारिश होने की संभावना है।

कर्नाटक में कैसा रहेगा मौसम?

मानसून के दौरान कर्नाटक में भी अच्छी बारिश देखने को मिली। अभी भी राज्य में बारिश का दौर रुक-रूककर जारी है। अब कर्नाटक में मौसम नया अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 2 दिन कर्नाटक में कई जगह जमकर बादल बरसेंगे।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश में अब मौसम नया अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने कई राज्यों में अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार केरल, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार और कराईकल में अगले 2 दिन भारी बारिश होने की संभावना है। मेघालय में अगले 2 दिन के दौरान शुरुआती घंटों में बारिश का साथ ओले गिरने की भी संभावना है। अगले 2 दिन हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी भारी बारिश हो सकती है।