राष्ट्रीय

NEET-UG 2026 का रिज़ल्ट जारी, पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल बने टॉपर

NEET-UG 2026 Result Declared: नीट-यूजी 2026 का रिज़ल्ट जारी हो गया है। करीब 11.21 लाख स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
2 min read
Jul 16, 2026
NEET Result
नीट-यूजी 2026 का रिज़ल्ट हुआ जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी - एनटीए (National Testing Agency - NTA) ने NEET-UG 2026 का रिज़ल्ट जारी कर दिया है। इस साल करीब 20 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिनमें से करीब 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए हैं। पास हुए स्टूडेंट्स अंडरग्रेजुएट मेडिकल, डेंटल, आयुष और संबंधित कोर्स में एडमिशन के लिए क्वालिफाई हो गए हैं। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल 720 में से 715 अंक हासिल कर ऑल इंडिया टॉपर बने। सभी स्टूडेंट्स अपना रिज़ल्ट neet.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं। एनटीए ने बताया कि रिज़ल्ट समय पर घोषित किया गया जिससे काउंसलिंग और मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का शेड्यूल सही समय पर चलता रहे।

19 स्टूडेंट्स ने 700 से ज़्यादा अंक किए हासिल

एनटीए ने बताया कि क्वालिफाई करने वाले स्टूडेंट्स में 58% से ज़्यादा छात्राएं हैं और 55.1% छात्र हैं। हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के स्टूडेंट्स ने क्वालिफाइंग अंक हासिल किए। एनटीए ने यह भी बताया कि परीक्षा में 19 स्टूडेंट्स ने 700 से ज़्यादा अंक हासिल किए। वहीँ 138 स्टूडेंट्स ने 690 से ज़्यादा अंक हासिल किए। टॉप स्कोरर्स में से 93% से ज़्यादा स्टूडेंट्स ने पहली बार नीट की परीक्षा दी। 99% टॉप रैंकर्स की उम्र 17 से 19 साल के बीच रही।

किन राज्यों के स्टूडेंट्स रहे टॉपर लिस्ट में शामिल?

705 से ज़्यादा अंक हासिल करने वाले टॉप 17 स्टूडेंट्स पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना राज्यों से हैं। टॉप 100 स्टूडेंट्स में से सबसे ज़्यादा राजस्थान के रहे। उत्तर प्रदेश से सबसे ज़्यादा स्टूडेंट्स पास हुए, जिनकी संख्या करीब 1.7 लाख रही।

13 भाषाओं में हुई थी परीक्षा

पेपर लीक होने की वजह से 3 मई को हुई नीट की परीक्षा रद्द हो गई थी। इसके बाद एनटीए ने 21 जून को फिर से परीक्षा कराई थी। फिर से पेपर लीक न हो, इसके लिए सरकार ने सभी ज़रूरी इंतज़ाम किए। इसके लिए मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम को भी अस्थायी रूप से बैन कर दिया गया था। देश और विदेश के 551 शहरों में 5,440 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा हुई थी। इतना ही नहीं, यह परीक्षा 1 या 2 नहीं, बल्कि 13 भाषाओं में हुई थी।

Also Read
View All
Rohini Acharya on PM Modi: रोहिणी आचार्य का पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज, बोलीं- पुतिन के सामने भी पुर्जी की मोहताज हुई प्रधानमंत्री की हिंदी

‘अगर 2800 अपराधी थे तो खुले क्यों घूम रहे थे?’, दिल्ली पुलिस के दावे पर बोले CJP प्रवक्ता सौरव दास, मुआवजे पर भी बड़ा अपडेट

BJP-Congress: तेलंगाना में भाजपा अध्यक्ष को पुलिस ने उठाया तो बौखला उठी पार्टी, नितिन नविन ने कांग्रेस को दे दी चेतावनी

Abhijit Dipke: ‘आज सही मायने में न्याय मिला’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले और मार्च वापसी पर अभिजीत दीपके ने दी प्रतिक्रिया

मल्लिकार्जुन खरगे का मोदी सरकार पर प्रहार, कहा- जीडीपी का जश्न किस बात का, बेरोजगारी-महंगाई से कराह रहा आम आदमी