राष्ट्रीय

CJP प्रोटेस्ट के दौरान आखिर PM Modi का वीडियो Facebook ने क्यों रोका? विवाद बढ़ा तो Meta ने दी सफाई

Meta clarification on PM Modi video: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के वीडियो को Facebook ने भारत में कुछ समय के लिए रिस्ट्रिक्ट किया। विवाद बढ़ने पर Meta ने सफाई देते हुए इसे गलती बताया और वीडियो बहाल कर दिया।
2 min read
Jul 28, 2026
Meta on restricts PM Modi video.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो-ANI)

PM Modi video: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में पीएम मोदी सेल्फी मोड में नजर आए और उन्होंने युवाओं को संबोधित किया।

लेकिन, इस वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने पीएम मोदी के इस वीडियो को भारत में कुछ समय के लिए रिस्ट्रिक्ट कर दिया। यह कार्रवाई सीजेपी प्रदर्शन से जुड़े वीडियो पर की गई थी। फेसबुक पर रात करीब 1 बजकर 25 मिनट पर 'See Why' विकल्प देखने पर संदेश आया कि कानूनी अनुरोध के चलते वीडियो को सीमित किया गया है।

मामला सामने आने के बाद जब मेटा से जवाब मांगा गया। कंपनी ने सफाई देते हुए कहा कि पीएम मोदी का वीडियो गलती से हट गया था। मेटा ने बताया कि तकनीकी गलती को सुधारते हुए वीडियो को फिर से बहाल कर दिया गया है। वीडियो अब यह वीडियो यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

क्या था मामला?

आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर लगातार 36 दिनों तक प्रदर्शन किया था। इसके बाद 20 जुलाई को पार्टी ने संसद मार्च का ऐलान किया।मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी संसद की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।

वहीं, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर बढ़ते विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेन-जी के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया था। इस वीडियो में पीएम मोदी ने कहा था कि सरकार पेपर लीक के मामलों को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने यह भी कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पीएम मोदी ने अपने दूसरे वीडियों में की थी अहम घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी। उन्होंने इसको लेकर जारी अपने वीडियो में बताया कि इन्फोसिस के सह-संस्थापक की अध्यक्षता में हाई पावर्ड टास्क फोर्स गठित की है। सरकार टास्क फोर्स के सुझावों को लागू करेगी, जिससे परीक्षा प्रणाली भरोसेमंद हो। टेक्नोलॉजी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर पारदर्शिता लाई जा सके।

Updated on:
28 Jul 2026 12:18 pm
Published on:
28 Jul 2026 11:22 am