राष्ट्रीय

प्री-मानसून होगा तेज़: 18, 19, 20 और 21 मार्च को होगी भारी बारिश, इन राज्यों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

Heavy Rain Alert: देश में प्री-मानसून तेज़ होने वाला है। ऐसे में मौसम विभाग ने कई राज्यों में 18, 19, 20 और 21 मार्च को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Mar 17, 2026
Heavy Rain Alert issued by IMD

प्री-मानसून (Pre-Monsoon) की दस्तक के बाद से देश में मौसम बदलने लगा है। 2025 मानसून के लिए अच्छा साल रहा था और इस सीज़न में शानदार बारिश हुई। कई राज्यों में तो हर बार से ज़्यादा बारिश देखने को मिली। मानसून 2025 सीज़न इतना बेहतरीन रहा कि इसके बाद भी देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला 2026 में भी बना हुआ है। अब देश में प्री-मानसून तेज़ होगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में 18, 19, 20 और 21 मार्च को भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

◙ उत्तरपश्चिम भारत

उत्तरपश्चिम भारत में प्री-मानसून तेज़ होगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 18, 19, 20 और 21 मार्च को राजस्थान, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगह भारी बारिश, तो कई जगह हल्की बारिश होगी। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने का भी अलर्ट है।

◙ पूर्वी और मध्य भारत

पूर्वी और मध्य भारत में भी प्री-मानसून तेज़ होगा। ऐसे में मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 18, 19, 20 और 21 मार्च को तेज़ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जिलों में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, बिजली गरजने और ओले गिरने की भी संभावना है।

◙ पश्चिम भारत

पश्चिम भारत में भी प्री-मानसूनतेज़ होगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 18, 19, 20 और 21 मार्च को जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान बिजली गरजने और आंधी चलने का भी अलर्ट है।

◙ दक्षिण भारत

दक्षिण भारत में भी प्री-मानसून तेज़ होगा। ऐसे में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, माहे, पुडुचेरी, यनम और कराईकल में 18, 19, 20 और 21 मार्च को मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने का भी अलर्ट है।

◙ उत्तरीपूर्व भारत

उत्तरीपूर्व भारत में भी प्री-मानसून तेज़ होगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 18, 19, 20 और 21 मार्च को मेघालय, मणिपुर, असम, मिज़ोरम, त्रिपुरा और नागालैंड में भारी बारिश होगी। इस दौरान बिजली गिरने का भी अलर्ट है।

Also Read
View All

अगली खबर