राष्ट्रीय

Public Holidays: अप्रैल में छुट्टियों की भरमार! इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

Public Holidays: हर माह की तरह अप्रैल में भी ​छुट्टियों की भरमार है। अगले महीने में राम नवमी, महावीर जयंती, बैसाखी और अंबेडकर जयंती जैसे त्योहार आ रहे हैं।

2 min read
Mar 22, 2025
अप्रैल में छुट्टियों की भरमार!

Public Holidays: मार्च का महीने खत्म होने वाला है, इसके बाद अप्रैल शुरू हो जाएगा। हर माह की तरह अप्रैल में भी ​छुट्टियों की भरमार है। इससे छात्रों, नौकरीपेशा और व्यापारियों को अवकाश की वजह से आराम करने का मौका मिलेगा। अप्रैल के महीने में राम नवमी, महावीर जयंती, बैसाखी और अंबेडकर जयंती जैसे त्योहार आ रहे हैं। यहां हम आपको बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देने जा रहे हैं, जिससे आपको किसी तरह की समस्या न हो। भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की सूची के अनुसार, बैंक सभी रविवार, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय छुट्टियों पर भी बंद रहते हैं, लेकिन ये निवास के राज्य पर निर्भर करते हैं।

जानिए कहां कब रहेगी छुट्टी

1 अप्रैल 2025, मंगलवार: ओडिशा दिवस- ओडिशा में अवकाश, सरहुल– झारखंड में अवकाश
5 अप्रैल 2025, शनिवार: बाबू जगजीवन राम जयंती– आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अवकाश
6 अप्रैल 2025, रविवार: रामनवमी– नेशनल हॉलीडे के अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पांडिचेरी, तमिलनाडु, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में अवकाश रहेगा
10 अप्रैल 2025, गुरूवार: महावीर जयंती– चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दमन और दीव, दिल्ली, दादरा और नगर हवेली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में छुट्टी रहेगी।
14 अप्रैल 2025, सोमवार: बोहाग बिहू अवकाश असम में अवकाश रहेगा। महा विशुवा संक्रांति के अवसर पर ओडिशा में अवकाश। डॉ. अंबेडकर जयंती के अवसर पर हॉलीडे रहेगा। तमिल नव वर्ष के अवसर पर तमिलनाडु में छुट्टी रहेगी। विशु के अवसर पर केरल में अवकाश रहेगा।
15 अप्रैल 2025, मंगलवार: हिमाचल दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में छुट्टी रहेगी। बंगाली नव वर्ष के अवसर पर त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में भी अवकाश रहेगा।
18 अप्रैल 2025, शुक्रवार: गुड फ्राइडे का अवकश रहेगा।
19 अप्रैल 2025, शनिवार: ईस्टर के अवसर पर नगालैंड में अवकाश रहेगा।
21 अप्रैल 2025, सोमवार: वैसाख के अवसर पर जम्मू कश्मीर और पंजाब में अवकाश रहेगा।
29 अप्रैल 2025, मंगलवार: महर्षि परसुराम जयन्ती के अवसर पर गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में अवकाश रहेगा।
30 अप्रैल 2025, बुधवार: बसव जयंती के अवसर पर कर्नाटक में छुट्टी।

अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

डिजिटल बैंकिंग

व्यक्ति अधिकांश बैंकों द्वारा दी जाने वाली डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं, जैसे कि इंटरनेट बैंकिंग, व्हाट्सएप बैंकिंग, एसएमएस बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग। अधिकांश वित्तीय और गैर-वित्तीय सेवाएँ नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से प्राप्त की जा सकती हैं।

Published on:
22 Mar 2025 03:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर