राष्ट्रीय

पंजाब CM भगवंत मान को दिल्ली के अपोलो अस्पताल से मिली छुट्टी, जानें क्यों सोशल मीडिया पर घिरे

Punjab CM Bhagwant Mann: बुधवार को अचानक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत खराब हुई तो उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी तो मिल गई, लेकिन सोशल मीडिया पर चारों तरफ से दिल्ली की केजरीवाल सरकार के काम पर ही लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। कुछ ने पंजाब में इलाज न करवाने के लिए भी सीएम मान को घेरा ... जानें पूरा मामला!

2 min read
Jul 21, 2022
Punjab CM Bhagwant Mann: 9053 acres of land have been freed from Many influential Political people
Punjab CM Bhagwant Mann: 9053 acres of land have been freed from Many influential Political people

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बुधवार रात अचानक खराब हो गई। उन्हें पेट में दर्द की शिकायत थी जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इस दौरान अस्पताल में उनके कुछ टेस्ट किये गए और आज रिपोर्ट आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली गई है। अब वो चंडीगढ़ के लिए निकलेंगे लेकिन उनके अस्पताल में भर्ती होने पर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। कुछ ने उनके स्वास्थ्य की कामना की तो कुछ ने उनसे कई सवाल।

दरअसल, भगवंत मान की तबीयत जब खराब हुई तो वो पंजाब में बने किसी भी अस्पताल में भर्ती होने की बजाय सीधी दिल्ली के लिए निकल गए। ऐसे में लोगों ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया कि वो पंजाब के किसी अस्पताल में भर्ती क्यों नहीं हुए? इसके साथ ही ये भी सवाल किया कि उन्होंने दिल्ली में भी सरकारी अस्पताल की बजाय प्राइवेट अस्पताल का रुख क्यों किया? क्या उन्हें केजरीवाल सरकार के मोहल्ला क्लिनिक पर भरोसा नहीं हैं?



अनुज जोशी नाम के एक यूजर ने लिखा, "लुधियाना या अमृतसर के अपोलो अस्पताल में भर्ती क्यों नहीं हुए? या PGIMER चंडीगढ़ में भी? अगर उन्हें दिल्ली आना है तो मोहल्ला क्लीनिक में भर्ती क्यों न करें? हमें तो बार-बार कहा जाता है कि वो काफी शानदार हैं!"

दीप संधु नाम के एक अन्य यूजर ने लिखा, "आश्चर्य की बात है कि भगवंत मान को पंजाब में अस्पताल क्यों नहीं मिला? सरकारी अस्पताल की तो बात ही छोड़िए। दिल्ली की यात्रा करनी पड़ी?"


मनीष गोयल नाम के एक अन्य यूजर ने लिखा, "दिल्ली के सरकारी अस्पताल पर उन्हें भरोसा नहीं था जिसका उन्होंने मुख्यमंत्री बनते ही निरक्षण किया था जो एक प्राइवेट ओर महंगे अस्पताल में दाखिल हुए है।"

बता दें तबीयत खराब होने पर भगवंत मान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनके जल्द ही ठीक होने की कामना भी कुछ लोग करते दिखे। हालांकि, यही दिल्ली की यात्रा आप सरकार के लिए भारी पड़ते दिखाई दे रही है।

फिलहाल, भगवांत मान अस्पताल से छुट्टी लेकर चंडीगढ़ जाएंगे। वो चंडीगढ़ पहुंचकर एनकाउन्टर में 4 गैंगस्टर्स को ढेर करने वाले पुलिसकर्मियों से वो मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़े- पुलिस और गैंगस्टर्स के बीच एनकाउंटर खत्म, मारे गए मूसेवाला की हत्या से जुड़े दोनों आरोपी

Published on:
21 Jul 2022 12:57 pm