
Rahul Gandhi Girl Kiss Video: सोशल मीडिया पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची उनके गाल पर किस करते हुए नजर आ रही है। दरअसल, यह वीडियो पुणे में आयोजिक ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का है। इस दौरान लड़की कांग्रेस सांसद के साथ सेल्फी लेने पहुंची, इसके बाद लड़की ने राहुल गांधी का गाल चूम लिया। बच्ची के चूमने के बाद राहुल उससे थोड़ी देर बातचीत करते भी नजर आए।
कांग्रेस ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम में पुणे में आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने युवाओं से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर राहुल गांधी के साथ कई लड़कियों ने सेल्फी ली।
जब छात्रों के साथ संवाद के दौरान माइक लेकर राहुल गांधी पीछे चलने लगते है, तभी एक लड़की आती है और उन्हें पकड़ लेती है। राहुल गांधी को लगता है कि लड़की सेल्फी लेगी, लेकिन लड़की ने उनके गाल पर चूम लिया। इसके बाद थोड़ी देर तक राहुल गांधी लड़की से बातचीत करते हुए भी नजर आते हैं।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो गई, जिस पर लोगों ने राहुल गांधी की तारीफ की।
एक्स पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- यह लड़की कितनी किस्मत वाली है! इसे राहुल गांधी से मिलने का मौका मिला और उसने उन्हें किस भी किया। मैंने अभी तक किसी भी लड़की को किसी बीजेपी नेता के साथ इतनी बेझिझक और सहजता से नहीं देखा।
एक अन्य यूजर ने लिखा- बीजेपी के किसी एक नेता का नाम बताइए, जिसके साथ सबके सामने आराम से किस कर सके, हाथ पकड़ सके या गले लग सके। बस एक। मैं इंतजार करूंगा।
एक्स पर एक यूजर ने लिखा- एक खूबसूरत लड़की राहुल गांधी को किस कर रही है। यह ऐसा दृश्य है, जो मोदी भक्तों की जिदगी से हमेशा गायब रहा है।
एक यूजर ने लिखा- राहुल गांधी बस स्टेज से जाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन वहां मौजूद युवाओं का कुछ और ही प्लान था- वे उनके साथ सेल्फी लेना, गले मिलना चाहते थे। यहां तक कि एक फैन ने उनके गाल पर जल्दी से किस भी कर लिया। कुछ देर के लिए ऐसा लगा जैसे यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसी फिल्म स्टार से मिलने का कार्यक्रम हो। राजनीति को अलग रखें तो, जब लोग आपसे इस तरह जुड़ते हैं और मिलने के लिए इतने उत्साहित होते हैं, तो समझिए कि आप उनकी नजरों में एक स्टार बन चुके हैं।