राष्ट्रीय

भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
less than 1 minute read
Feature image

Rain Alert: आईएमडी (IMD) ने अक्टूबर में देश के ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान बताया है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि अक्टूबर से दिसंबर तक मानसून बाद (उत्तर-पूर्वी मानसून) मौसम के दौरान पांच मौसम संबंधी उपखंडों – तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक को शामिल करते हुए दक्षिणी प्रायद्वीप में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है।

अक्टूबर में कुछ जगह पर सामान्य से भारी बारिश का अनुमान

आईएमडी (IMD) ने अनुमान बताया है कि मध्य भारत के कई हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में भी सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों और देश के सुदूर दक्षिणी हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी ने कहा कि स्थानिक वितरण से पता चलता है कि अक्टूबर के दौरान देश के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

आज इन राज्यों में भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 3 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश और असम में भारी से बहुत अधिक भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि बिहार, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश होने की संभावना है।

4 अक्टूबर को भी बारिश

4 अक्टूबर को मध्य प्रदेश, बिहार, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, नगालैंड और तमिलनाडु में भारी बारिश होने की संभावना है।

5 और 6 अक्टूबर को भी हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 अक्टूबर को असम, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

Updated on:
03 Oct 2024 11:24 am
Published on:
03 Oct 2024 11:24 am
Also Read
View All
‘छात्राओं का प्रेग्नेंसी टेस्ट? यह उनकी गरिमा पर हमला है’, राहुल गांधी ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखी चिट्ठी

BPSC अधिकारी के ‘कुत्ते भौंकते हैं’ वाले बयान पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- तुरंत हटाएं और माफी मंगवाएं

‘झारखंड में बच्चे सुरक्षित नहीं, राहुल गांधी को देश कैसे सौंप दें?’ JMM के 8 कार्यकर्ताओं पर FIR, छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली-मुंबई में एच1एन1 के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने ली उच्च स्तरीय बैठक

‘राहुल गांधी महिला अधिकारों के चैंपियन नहीं, हिंदू विरोधी हैं’, मनुस्मृति विवाद पर बोले हिमंत बिस्वा सरमा