राष्ट्रीय

राम रहीम को 17वीं बार मिली फरलो तो भड़क गए लोग, सोशल मीडिया पर जमकर निकाला गुस्सा

Ram Rahim Furlough Controversy: राम रहीम को 21 दिन की 17वीं फरलो मिलने पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने बार-बार मिल रही अस्थायी रिहाई और VIP ट्रीटमेंट पर नाराजगी जताई। साथ ही पैरोल और फरलो के अंतर को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
2 min read
Aug 25, 2026
Gurmeet Ram Rahim 17th furlough
जेल से एक बार फिर बाहर आया राम रहीम (Photo-X @RajatJain)

Gurmeet Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर 21 दिन की फरलो मिल गई है। 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम को हरियाणा की सुनारिया जेल से रिहा किया जाएगा। रिहाई के बाद वह डेरा सच्चा सौदा के सिरसा स्थित मुख्यालय जाएगा। यह राम रहीम की जेल से 17वीं अस्थायी रिहाई है।

बता दें कि इससे पहले ज्यादातर मौकों पर राम रहीम को उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहने की अनुमति दी गई थी। हालांकि, हाल के समय में उसे सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय जाने की अनुमति भी दी जा रही है। यह लगातार तीसरी बार है, जब वह सिरसा डेरे में रहेगा।

सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा

राम रहीम को एक बार फिर फरलो मिलने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट किए। एक्स पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- राम रहीम की 17वीं पैरोल, लैंड क्रूजर का काफिला।

एक अन्य यूजर ने लिखा- बलात्‍कारी बाबा राम रहीम जेल में छुट्ट‍ियां ब‍िताने के बाद घर लौट आया है. 20 साल की सजा ऐसे ही मजे-मजे में कट जाएगी। इसमें यूजर ने राम रहीम कब-कब जेल से बाहर आया उसकी पूरी लिस्ट भी शेयर की।

एक्स पर उमाशंकर नाम के यूजर ने लिखा- बलात्कारी बाबा राम-रहीम की पुरानी मित्रता और चुनावी उपादेयता हमेशा काम आती रही है और आती रहेगी, 21 दिनों के पेरोल पर फिर निकला। जल्द ही पंजाब में चुनाव भी है न! समर्थकों का वोट बैंक कैसे राजनीतिक मित्र भुला सकते हैं !

एक्स पर यूजर ने लिखा- राम रहीम को 3 महीने के अंदर फिर मिली पैरोल। 17वीं बार आया जेल से बाहर। मई में 31 दिन तो अब 21 दिन के लिए जेल से बाहर आया। सामान्य व्यक्ति को इतनी पैरोल मिल सकती है क्या? इससे अच्छा तो राम रहीम को रिहा ही कर दिया जाए। कम से कम लोगों का भरोसा तो बना रहेगा।

ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- भारतीय जनता पार्टी के एक और पसंदीदा बलात्कारी को फिर से पैरोल मिल चुकी है। बाबा राम रहीम 21 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आकर आज़ाद घूम रहा है। भाजपा ने देश की न्याय व्यवस्था और महिला सुरक्षा को किस तरह एक मजाक बना दिया है, यह पूरा देश देख रहा है। सचमुच, भाजपा के राज में अपराधियों और बलात्कारियों का ही 'अमृतकाल' चल रहा है। शर्मनाक!

एक यूजर ने लिखा- जब Gen Z की लड़कियों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया, तो नरेंद्र मोदी ने इसे कल्चरल शॉक (Cultural Shock) बताया। लेकिन हरियाणा में उनकी सरकार दोषी ठहराए गए बलात्कारी गुरमीत राम रहीम को हर कुछ महीनों में पैरोल देती रहती है। रिपोर्टों के मुताबिक, भाजपा सरकार ने उसे अब तक 17 बार पैरोल दी है और वह 435 दिन जेल से बाहर रह चुका है। क्या यह नरेंद्र मोदी के लिए कल्चरल शॉक नहीं है ?

पैरोल और फरलो में क्या अंतर है?

फरलो आमतौर पर जेल में लंबे समय से सजा काट रहे कैदियों को निर्धारित नियमों के तहत सीमित अवधि के लिए दी जाने वाली अस्थायी रिहाई होती है। वहीं पैरोल किसी विशेष कारण या परिस्थितियों के आधार पर अस्थायी रूप से जेल से बाहर जाने की अनुमति है। दोनों ही मामलों में कैदी को निर्धारित शर्तों का पालन करना होता है।

Updated on:
25 Aug 2026 12:28 pm
Published on:
25 Aug 2026 12:28 pm
Also Read
View All
Bihar Students Protest: ‘तेजस्वी पहले 10वीं पास करें फिर सुझाव दें’, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का तंज; बोले- छात्रों की मांगें पूरी हुईं

2019 से बड़ा प्रतिनिधिमंडल लेकर भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग, डोभाल के बीजिंग पहुंचने पर क्या बोले एक्सपर्ट्स

बागी TMC सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अभिषेक बनर्जी की याचिका पर मांगा जवाब

BPSC Students Protest: 70वीं BPSC पर फिर भड़का गुस्सा: पटना में अभ्यर्थियों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, राजभवन मार्च से बढ़ा तनाव

अभिजीत दीपके ने बढ़ाई टीम CJP, नए महासचिव से लेकर राष्ट्रीय प्रवक्ता तक की नियुक्ति, जानें किसे क्या मिला जिम्मा?