राष्ट्रीय

RBI New Update: 2000 रूपए के नोट पर आया बड़ा अपडेट… जानिए क्या है?

RBI New Update: अगर आपके पास भी अभी तक 2000 रूपए के नोट रखे हुए है तो RBI की तरफ से इस पर बड़ा अपडेट आया है। आइए जानते है क्या है आरबीआई का अपडेट।

2 min read

Reserve Bank of India: कुछ समय पहले 2000 रूपए के नोट बंद होने की बात चर्चा में बानी हुई थी। लेकिन हाल ही में रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने आम जनता के मन में उठ रहे सवालों को शांत करने के लिए एक बयान जारी किया है। बयान जारी करते हुए RBI ने यह बात साफ कर दी है की 2000 रूपए के नोट अभी पूरी तरह से बंद नहीं हुए है। यह नोट अभी भी मान्य है और जिन लोगों के पास अब भी 2000 रूपए के नोट हैं, वे लोग इसे बेकार न समझें। आरबीआई ने स्पष्ट बताया की कैसे आप आसान स्टेप्स में 2000 रूपए के नोट को एक्‍सचेंज या अपने खाते में जमा करवा सकते हैं।

7,117 करोड़ रूपए जमा होना बाकि

बीते मंगलवार को केंद्रीय बैंक RBI ने 2000 रूपए के नोटों का डाटा शेयर करते हुए बताया की अभी तक 98% नोट बैंकों के पास वापस आ चुके हैं। लेकिन अभी भी 2000 के नोट में 7,117 करोड़ रूपए लोग अपने पास दबा कर बैठे हैं। आरबीआई ने बताया की जब 2000 रूपए के नोट बंद होने की घोषणा हुई थी तब नोटों की वापसी काफी तेजी से हो रही थी लेकिन धीरे-धीरे रफ़्तार काम होती चली गई।

कितने नोट रिटर्न

जुलाई में आए डाटा के अनुसार 7581 करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नोट बाजार में बचे हुए थे। जो की सितंबर तक घट कर 7000 करोड़ रूपए तक पहुंच गए हैं।

कैसे करें बचे हुए नोटों को जमा?

अगर आपके पास भी 2000 रूपए के नोट रखे हुए तो आप इन्हे बदलवा सकते हैं। हालांकि लोकल बैंकों में ये काम नहीं हो पाएगा। RBI ने बताया था की इन नोट की बदली करवाने के लिए आप RBI Offices, जो कि अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं, उनमें जाने के अलावा जनता अपने नजदीकी किसी भी डाकघर के जरिए इंडिया पोस्ट (India Post) के माध्यम से भी ये नोट जमा करा सकते हैं।

Updated on:
09 Oct 2025 12:33 pm
Published on:
03 Oct 2024 09:24 am
Also Read
View All

अगली खबर