राष्ट्रीय

लोंगोवाल में राइफल की नली साफ कर रहा था गनमैन तभी हुआ कुछ ऐसा कि पूरा गांव रह गया सन्न

प्रभजोत लंबे समय से लोंगोवाल के पास अपनी सेवायें दे रहा था। चुनाव से कुछ समय पहले सुरक्षा हटा ली गयी थी। वह संगरूर पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

less than 1 minute read

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के पूर्व अध्यक्ष गोबिंद सिंह लोंगोवाल के गनमैन की गोली लगने से मौत हो गयी है। गनमैन प्रभजोत सिंह ड्यूटी पर जाने से पहले अपनी राइफल साफ कर रहा था, उसी दौरान गोली चल गयी जिससे उसकी मौत हो गयी। प्रभजोत लंबे समय से लोंगोवाल के पास अपनी सेवायें दे रहा था। चुनाव से कुछ समय पहले सुरक्षा हटा ली गयी थी। वह संगरूर पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कार दुर्घटना में पुलिस उपनिरीक्षक की मौत
पंजाब के कपूरथला में जालंधर रोड पर अर्बन एस्टेट में बुधवार देर रात एक कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से पुलिस उपनिरीक्षक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान जालंधर के जसपाल सिंह के रूप में हुई है। थाना सिटी- 2 अर्बन एस्टेट के थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बादपरिजनों को सौंप दिया है।

Updated on:
20 Jun 2024 05:43 pm
Published on:
20 Jun 2024 05:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर