राष्ट्रीय

मुंबई के जुहू में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, हमले में बाल- बाल बचे

मुंबई के जुहू में कार में सवार एक्टर टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। हमले में ड्राइवर घायल, टाइगर बाल-बाल बचे। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी।
2 min read
• •
Oct 18, 2026
Tiger Shroff Car Attack
जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग

मुंबई के जुहू इलाके में कार में सवार एक्टर टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। हमले में उनकी कार के ड्राइवर के घायल होने की खबर है। हमले में टाइगर श्रॉफ बाल बाल बच गए हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार लॉरेंस गैंग ने बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्राफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है।

गैंग के अनिल पंडित और हरमन संधु ने मीडिया पोस्ट कर हमले का दावा किया है। पुलिस के अनुसार बाइक सवार तीन हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले में टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर घायल हुआ है। हमलावर फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस अब अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

ड्राइवर और एक अन्य शख्य घायल

पुलिस के अनुसार, इस फायरिंग की घटना में टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर और एक ऑटो-रिक्शा चालक घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार हमलावरों की तलाश की जा रही है। गोलीबारी के पीछे की असली वजह और किसी गैंग का हाथ होने की भी जांच की जा रही है।

लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित और हरमन संधु ने सोशल मीडिया पोस्ट कर हमले की जिम्मेदारी ली है। हालांकि मुंबई पुलिस ​अभी सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही है। टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आरोपी अनिल पंडित का नाम इससे पहले दिल्ली में गुरु रंधावा से जुड़े जिम पर हुई गोलीबारी के मामले में भी कथित तौर पर सामने आया था। पुलिस ने अभी कुछ भी कहने से फिलहाल इनकार किया है। पुलिस ने अज्ञात हमलवारों को पकड़ने के लिए 15 टीमें गठित की हैं। पुलिस घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अज्ञात हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

पॉश इलाके जुहू में दहशत

जुहू पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार हमलावरों को खोजने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ फायरिंग की घटना से मुंबई के पॉश इलाके जुहू में दहशत का माहौल है। बता दें जुहू इलाके में फिल्मी हस्तियां रहती हैं और पॉश इलाके में हुई घटना ने यहां रहने वालों की चिंता बढ़ा दी है।

Updated on:
18 Oct 2026 09:16 pm
Published on:
18 Oct 2026 08:04 pm
Also Read
View All