राष्ट्रीय

Tragic Accident : सिलीगुड़ी में भीषण सड़क हादसा, 2 सेकेंड में 5 श्रद्धालुओं की मौत, दो ने अस्पताल में तोड़ दम

सिलीगुड़ी पुलिस ने बताया है कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा। इसमें सिक्किम का एक व्यक्ति भी शामिल है। गाड़ी की तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Aug 2024, 9:19 PM IST
Feature image

Tragic Accident : पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के बाघडुग्रा क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब सावन के अंतिम सोमवार पर महादेव को जल चढ़ाने जा रहे सात तीर्थयात्री राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सिंघीझोडा के पास एक अनियंत्रित सिक्किम नंबर की गाड़ी की चपेट में आ गए।

सिलीगुड़ी पुलिस ने बताया है कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा। इसमें सिक्किम का एक व्यक्ति भी शामिल है। गाड़ी की तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान की जा रही है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Updated on:
12 Aug 2024, 9:19 PM IST
Published on: