राष्ट्रीय

राहुल गांधी को स्वास्थ्य मंत्री का पत्र – भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करें, कांग्रेस ने जताया विरोध

Bharat Jodo Yatra Covid Protocol कोरोनावायरस पर सरकार अलर्ट हो गई है। इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस को एक चिट्ठी लिखी। जिसमें कहाकि, कोविड प्रोटोकाल का पालन करें नहीं तो भारत जोड़ो यात्रा बंद करें। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की नसीहत के बाद कांग्रेस में उबाल आ गया। और उसने कहाकि, देश के लिए एडवाइजरी जारी करें। सिर्फ हम ही नसीहत क्यों?
2 min read
bharat_jodo_yatra_1.jpg
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की राहुल गांधी को चिट्ठी कहा, भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से करें पालन, कांग्रेस ने जताया विरोध

चीन में कोरोना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दुनिया के 5 देशों में कोरोनावायरस मामलों को लेकर अचानक तेजी आ गई है। भारत भी कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नए पॉजिटिव केसों का सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजने को कहा है, ताकि अगर कोई नया वैरिएंट मौजूद हो तो उसका पता लगाया जा सके। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोरोना से निपटने के हालात को लेकर आज बुधवार सुबह 11 बजे अहम बैठक भी बुलाई है। इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा। पत्र में कहा गया है कि, भारत जोड़ो यात्रा में कोविड दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। मास्क-सैनिटाइजर का उपयोग लागू किया जाए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की नसीहत के बाद राजनीति शुरू हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी पर कांग्रेस ने अपना विरोध जताया है।

कोविड प्रोटोकाल पर स्वास्थ्य मंत्री की राहुल गांधी को चिट्ठी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा। पत्र में कहा गया है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए और मास्क-सैनिटाइजर का उपयोग लागू किया जाए। अगर ऐसा संभव नहीं है तो यात्रा को तत्काल रद कर दें।

भारत जोड़ो यात्रा से डर गई है मोदी सरकार - अधीर रंजन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के कोरोना को लेकर कांग्रेस को दी गई नसीहत पर कांग्रेस सांसद व वरिष्ठ नेता अधीर रंजन ने कहाकि, भारत जोड़ो यात्रा में देशभर में लोग शामिल हो रहे हैं। मोदी सरकार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से डर गई है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है। क्या गुजरात चुनाव में PM मोदी मास्क लगाकर, सारे प्रोटोकॉल मानते हुए घर-घर गए थे? हम कोविड प्रोटोकाल का पूरा पालन कर रहे हैं।

सिर्फ हमें ही नसीहत क्यों? - पवन खेड़ा

कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहाकि, भाजपा लोगों को भटका रही है। सरकार नियम बनाएगी तो पालन होगा। केंद्र सरकार पूरे देश के लिए एडवाइजरी जारी करें। सिर्फ हमें ही नसीहत क्यों?

भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में प्रवेश

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश कर गई। हरियाणा में यह यात्रा तीन दिन रहेगी। हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया गया है। तीन दिन हरियाणा में रहने के बाद 24 दिसंबर की सुबह भारत जोड़ो यात्रा बदरपुर बॉर्डर के जरिए दिल्ली में प्रवेश करेगी।

Updated on:
21 Dec 2022 01:10 pm
Published on:
21 Dec 2022 10:53 am
Also Read
View All
‘दूसरी क्लास के बच्चे के साथ यह हरकत बेहद शर्मनाक है’, हैदराबाद स्कूल में हिंदू छात्र को होमवर्क में ‘कलमा’ देने पर भड़के विधायक टी. राजा सिंह

Jagannath Puri: भगवान जगन्ननाथ के 3 अलग-अलग रथों की विशिष्ट परंपरा! इस बार यात्रा के लिए क्या तैयारी?

बेंगलुरु में सिरफिरे आशिक के भाई ने युवती को उतार दिया मौत के घाट, शादी का ठुकराया था प्रस्ताव

Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक बोले- ‘मुझसे जल्द भूख हड़ताल खत्म करने को मत कहिए, इससे सरकार को गलत संदेश जाएगा’

CJP Protest: अभिजीत दीपके का राहुल गांधी पर चार साल पुराना पोस्ट वायरल, भारत जोड़ों यात्रा को बताया था ट्रैवल व्लॉग