राष्ट्रीय

IMD Alert: यूपी-बिहार सहित 15 राज्यों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी, अलर्ट जारी; इन तारीखों तक रहना होगा सावधान!

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यूपी, बिहार सहित 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 2 दिनों में पूर्वी और मध्य भारत में भारी बारिश का अनुमान है, जबकि केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में अगले 6-7 दिनों में भारी वर्षा होने की संभावना है
2 min read
• •
Jul 17, 2025
Feature image
यूपी-बिहार सहित 15 राज्यों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी

यूपी-बिहार सहित 15 से अधिक राज्यों में मौसम बिगड़ने वाला है। इसको लेकर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, अगले 2 दिनों में पूर्वी और उससे सटे मध्य भारत में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, अगले 6-7 दिनों में केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी वर्षा होने का अनुमान है।

इन राज्यों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, 22 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

उधर, आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा के कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ, अगले 7 दिनों तक इन राज्यों में अधिकांश जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। ऐसे में लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। वहीं, महाराष्ट्र और गोवा में भी मौसम सहना होगा। यहां कई जगहों पर बारिश की संभावना है।

तेलंगाना के लिए येलो अलर्ट जारी

आईएमडी ने तेलंगाना के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

बुधवार को मीडिया से बात करते हुए मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि वर्तमान में, यह संकेत मिला है कि उत्तर-पश्चिम राजस्थान से दक्षिण-पश्चिम बिहार तक एक मानसूनी द्रोणिका बनी हुई है और इसके प्रभाव से, अगले दो से तीन दिनों के दौरान तेलंगाना में बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने आगे कहा कि तेलंगाना के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि आने वाले दो से तीन दिनों में राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

हैदराबाद में तेज होगी बारिश की गतिविधि

विशेष रूप से हैदराबाद के लिए, मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि गुरुवार से बारिश की गतिविधि बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि हैदराबाद में आज हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है, लेकिन कल से बारिश की गतिविधि में वृद्धि होगी।

Updated on:
17 Jul 2025 07:35 am
Published on:
17 Jul 2025 07:35 am
Also Read
View All
Raihan Vadra Photo Controversy: तस्वीरें हटाने के मामले में प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने किया बड़ा खुलासा, कहा- तिरंगे की दो फोटो भी हटाने को भी कहा

Punjab Assembly Election 2027: क्या पंजाब चुनाव में नशा बनेगा सबसे बड़ा मुद्दा? हालिया घटनाओं ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर सियासी घमासान, गहलोत बोले- लोकतंत्र पर सीधा हमला

पश्चिम बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, ममता बनर्जी की पार्टी पर परिजनों ने लगाया आरोप

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में आरोपी बबीता के परिवार का दावा, मंदिर जाने के बहाने मुंबई ले गई थी राधा