राष्ट्रीय

TMC ने 291 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के​ लिए तृणमूल कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। टीएमसी ने 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है।

2 min read
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Photo-IANS)

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सभी राजनीति पार्टियों ने तैयारी कर ली है। बीजेपी के बाद अब ममता बनर्जी की पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों को ऐलान कर दिया है। तृणमूल कांग्रेस ने एक बार में सभी 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। टीएमसी द्वारा जारी इस लिस्ट में ममता बनर्जी समेत पश्चिम बंगाल के कई दिग्गज टीएमसी नेताओं के नाम शामिल हैं, जिन्हें उम्मीदवार बनाया गया है।

ममता ने बीजेपी पर बोला हमला

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मौके पर प्रेस कांफ्रेस करते हुए बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। ममता ने कहा, 'उम्मीदवारों की सूची का ऐलान करने से पहले मैं बंगाल की जनता का धन्यवाद करती हूं। मैं 'मां माटी मानुष बंग्लार संस्कृति' सभी को समर्पित करती हूं और 294 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करती हूं। मैं भाजपा से कहना चाहती हूं कि आप क्यों डर रहे हैं?

'बीजेपी के पास कोई मौका नहीं'

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर चुनाव लड़ना है तो गैस संकट पैदा मत कीजिए। सही तरीके से मैदान में उतरिए। चुनाव आयोग ने शानदार खेल दिखाया, भाजपा के पास कोई मौका नहीं है। इस बार आपकी सीटें पिछली बार के मुकाबले कम होंगी।

भवानीपुर से मैदान में सीएम ममता बनर्जी

आपको बता दें कि सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगी। वहीं, हाल ही में टीएमसी में शामिल हुए पवित्र कर को नंदीग्राम से टिकट दिया गया है, जहां उनका भी मुकाबला सुवेंदु अधिकारी से होगा। भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों विधानसभा सीटों से टिकट दिया है।

इसके साथ ही सुजापुर सीट से सबीना यास्मीन, जंगीपुर सीट से जाकिर हुसैन, सागरदिघी सीट से बायरन बिस्वास, दिनहाटा सीट से उदयन गुहा चुनाव लड़ेंगे। वहीं, सिलीगुड़ी सीट से गौतम देव चुनाव मैदान में उतरे हैं। खगराम सीट से आशीष मारजीत चुनाव लड़ेंगे। करीमपुर सीट से सोहम चक्रवर्ती चुनाव लड़ेंगे। कंडी सीट से अपूर्व सरकार चुनाव लड़ेंगे। सिताई सीट से संगीता रॉय बसुनिया चुनाव लड़ेंगी। कृष्णानगर उत्तर सीट से अभिनव भट्टाचार्य चुनाव लड़ेंगे। नवद्वीप सीट से पुण्डरीकाक्ष साहा चुनाव लड़ेंगे।

वहीं, हरिन्घाटा सीट से राजीव विश्वास चुनाव लड़ेंगे। स्वरूपनगर सीट से बीना मंडल चुनाव लड़ेंगी। राजगंज सीट से सपना बर्मन चुनाव लड़ेंगी। हबरा सीट से ज्योतिप्रिया मल्लिक चुनाव लड़ेंगे। कृष्णानगर नगर दक्षिण सीट से उज्जवल विश्वास चुनाव लड़ेंगे। राणाघाट दक्षिण सीट से सौगत कुमार बर्मन चुनाव लड़ेंगे। कल्याणी सीट से अतींद्रनाथ मंडल चुनाव लड़ेंगे।

बीजेपी ने जारी की थी 144 उम्मीदवारों की सूची

इससे पहले, सोमवार को भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें सुवेंदु अधिकारी समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल थे। वहीं, वाम दल ने भी अपनी लिस्ट जारी की थी।

दो चरण में होगा मतदान, 4 मई को परिणाम

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों के लिए मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण 23 अप्रैल को 152 सीटों पर और दूसरे चरण 29 अप्रैल को शेष 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 4 मई को होगाी।

Also Read
View All

अगली खबर