राष्ट्रीय

TMC छोड़कर BJP में आते ही 3 नेताओं को मिल गया राज्य सभा का टिकट, भाजपा की ओर से जारी हुई लिस्ट

सुश्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बराइक आज भाजपा में शामिल हो गए। TMC छोड़ने के बाद तीनों को भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव का टिकट दे दिया।
2 min read
• •
Jul 09, 2026
West Bengal BJP
सुश्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बराइक आज भाजपा में शामिल। (फोटो- IANS)

West Bengal Politics: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले तीन दिग्गज नेताओं को राज्य सभा का टिकट मिल गया है। 24 जुलाई को होने वाले राज्य सभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

पूर्व राज्यसभा सांसद सुश्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बराइक को भाजपा ने राज्य सभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। नंबरों के हिसाब से उनकी जीत लगभग तय है।

आज ही भाजपा में शामिल हुए तीनों नेता

बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद सुश्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बराइक आज भाजपा में शामिल हो गए। इसके तुरंत बाद राज्य सभा उम्मीदवार की घोषणा कर दी गई।

सबसे बड़ी बात यह है कि भाजपा ने इन्हीं तीनों को पश्चिम बंगाल की तीन खाली राज्यसभा सीटों के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह तीनों नेता एक समाय में ममता बनर्जी के सबसे करीबी माने जाते थे। उनकी हार के बाद तीनों ने उनका साथ छोड़ दिया है।

TMC की हार के बाद बगावत

पिछले महीने जून में इन तीनों नेताओं ने टीएमसी और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। सुखेंदु शेखर रॉय ने 8 जून को, सुश्मिता देव ने 10 जून को और प्रकाश चिक बराइक ने 11 जून को पार्टी छोड़ा था।

विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार के बाद पार्टी में कलह चरम पर पहुंच गया है। कई नेता ममता बनर्जी के फैसलों और पार्टी चला रहे कुछ लोगों के तौर-तरीकों से नाराज थे।

प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में हुए भाजपा में शामिल

आज कोलकाता के साल्ट लेक स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य की मौजूदगी में इन तीनों को पार्टी में शामिल किया गया।

समीक भट्टाचार्य ने कहा कि इन अनुभवी नेताओं के आने से पार्टी की संगठनात्मक ताकत और बढ़ेगी। भाजपा अब बंगाल में सत्ता में है और इन नए चेहरों के साथ और मजबूत बनेगी।

गुजरात उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवार घोषित

इसके अलावा, बीजेपी ने गुजरात में मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। मंजलपुर से सुरेशभाई गोविंदभाई पटेल को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

Updated on:
09 Jul 2026 09:46 pm
Published on:
09 Jul 2026 09:36 pm
Also Read
View All
AIADMK से TVK में गए विधायकों के इस्तीफे पर मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, स्पीकर को 2 महीने में अयोग्यता पर निर्णय का निर्देश

CEC विवाद पर INDIA गठबंधन के मार्च को लेकर सियासत तेज, राम कदम बोले- राहुल गांधी देश से मांगें माफी

राहुल गांधी की याचिका पर तेलंगाना BJP अध्यक्ष का हमला, बोले- न्यायपालिका को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं

अमित शाह के निर्देश पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से रोका गया: CJP नेता विजय रेड्डी का आरोप, दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम

India New Economy Forum: ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, भारत अब वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा तय करने को तैयार