नई दिल्ली

‘जंतर-मंतर सीजन-2’ का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है आंदोलन

Abhijit Dipke Jantar Mantar Season 2: अभिजीत दीपके ने दिल्ली में ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन का दूसरा चरण बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है।
2 min read
Jantar Mantar Season 2,
‘जंतर-मंतर सीजन-2’ का ऐलान, फोटो सोर्स- ANI ( Enhance by Ai )

Abhijit Dipke: दिल्ली में छात्रों के आंदोलन को लेकर एक बार फिर हलचल बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बुधवार को जंतर-मंतर पर दोबारा आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लगातार लोग उनसे पूछ रहे थे कि ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ कब शुरू होगा। अब उन्होंने साफ कर दिया है कि इसका दूसरा चरण जल्द ही शुरू होने वाला है।

अभिजीत दीपके ने कहा कि बहुत सारे लोग इंस्टाग्राम पर कमेंट कर रहे थे कि जंतर-मंतर का सीजन 2 कब आने वाला है। उन लोगों को मैं बताना चाहता हूं कि जंतर-मंतर का सीजन 2 बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है। उनके इस ऐलान के बाद छात्रों के बीच एक बार फिर आंदोलन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इससे पहले भी अभिजीत दीपके छात्रों के मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर आंदोलन कर चुके हैं। अब उनके ‘सीजन-2’ के ऐलान से यह सवाल उठ रहा है कि इस बार आंदोलन का मुद्दा क्या होगा और इसे लेकर आगे की रणनीति क्या रहने वाली है।

इस ऐलान के बाद छात्रों के आंदोलन को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज होने की संभावना है। पिछले आंदोलन के दौरान परीक्षा व्यवस्था, छात्रों की मांगों और NTA की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठाए गए थे। अब ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ की घोषणा के बाद माना जा रहा है कि अभिजीत दीपके एक बार फिर छात्रों को एकजुट करने की कोशिश करेंगे। हालांकि, नए आंदोलन का मुख्य मुद्दा क्या होगा, इसमें कौन-कौन से संगठन शामिल होंगे और सरकार के सामने कौन-सी मांगें रखी जाएंगी, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। आने वाले दिनों में आंदोलन की रूपरेखा और तारीख को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

स्कूलों की व्यवस्था पर हो सकता है धरना

वहीं, कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार अभिजीत दीपके स्कूलों की व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन कर सकते हैं। दरअसल, वह पिछले कुछ समय से लगातार स्कूलों की स्थिति, छात्रों की सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ में स्कूलों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए जा सकते हैं। हालांकि, अभी तक अभिजीत दीपके ने आंदोलन के मुद्दे और मांगों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Updated on:
12 Aug 2026 05:21 pm
Published on:
12 Aug 2026 05:12 pm