नई दिल्ली

सौरभ हत्याकांड : हत्या के बाद हिमाचल के होटल में सात दिन तक पति-पत्नी बनकर रुके थे साहिल और मुस्कान

दोनों खाने-पीने का सामान भी कमरे में ही मांगते थे। इनके साथ इनकी गाड़ी का ड्राइवर भी साथ आया था।
2 min read
Feature image

मेरठ. यहां के ब्रह्मपुरी इलाके में मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ कुमार सिंह की हत्या मामले में नित नए खुलासे हो रहे हैं। अब सामने आया है, हत्या के बाद आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने हिमाचल प्रदेश के एक होटल में सात दिन बिताए। इस दौरान उन्होंने खुद को पति-पत्नी बताया। दोनों 10 मार्च से 16 मार्च तक होटल में रुके, लेकिन कमरे से बाहर नहीं निकले।
कसोल में होटल के स्टाफ सदस्य ने बताया कि दोनों 10 मार्च को आए थे। दोनों ने अपना नाम साहिल शुक्ला और मुस्कान बताया था। ये पांच दिन होटल में रुके और 16 तारीख को चेक आउट किया था। दोनों खाने-पीने का सामान भी कमरे में ही मांगते थे। इनके साथ इनकी गाड़ी का ड्राइवर भी साथ आया था। पता चला है कि हत्या के बाद दोनों शिमला, मनाली भी घूमने गए थे। मेरठ पुलिस ने सबूत जुटाने के लिए हिमाचल प्रदेश के उन स्थानों पर टीम भेजी है, जहां ये लोग ठहरे थे।

घर से तीन बार भाग चुके थे सौरभ-मुस्कान
परिवार से पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि सौरभ जब 13 साल का था, तब उसकी मुलाकात मुस्कान से हुई। पहले दोस्ती, फिर प्यार और शादी। चूंकि सौरभ का परिवार शादी के लिए राजी नहीं था। इसलिए सौरभ और मुस्कान तीन बार घर से भाग चुके थे। आखिरकार दोनों ने शादी कर ली। परिवार ने सौरभ की खुशी के लिए मुस्कान को अपना लिया। छह महीने ससुराल में रहने के बाद मुस्कान परिवार में झगड़ा करती थी। परिवार को जेल भिजवाने की धमकी देकर डराने धमकाने लगी। इस पर पिता ने घर से बेदखल कर दिया। सौरभ किराए पर मकान लेकर रहने लगा। सौरभ 2023 से नौकरी की वजह से विदेश में था। इस दौरान स्कूल के दोस्त रहे साहिल शुक्ला से मुस्कान की नजदीकी बढ़ गई। जो सौरभ की मौत का कारण बनी।

हर माह 50 हजार रुपए भेजता था सौरभ
बड़े भाई राहुल के मुताबिक सौरभ मुस्कान को हर महीने 50 हजार रुपए भेजता था। सारी मागें पूरी करता था। मुस्कान का किसी लडक़े से प्रेम प्रसंग है, इसका पता चलने पर सौरभ ने बड़े भाई को बताया था। तब भाई ने मुस्कान को छोडकऱ घर लौटने की सलाह दी थी। सौरभ ने तलाक की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन मुस्कान तलाक नहीं देना चाहती थी। सौरभ भी मुस्कान से बहुत प्यार करता था, इसलिए उसने तलाक लेने का इरादा छोड़ दिया। 2023 में उसने मर्चेंट नेवी की अपनी जॉब छोड़ दी, लेकिन परिवार को इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया। इसके बाद वह लंदन की बेकरी में नौकरी करने लगा। सौरभ को उन्होंने चार मार्च के बाद कई मैसेज किए, उसका जवाब मुस्कान देती रही। मोबाइल पर स्टेटस लगाकर परिवार को गुमराह करती रही।

Updated on:
23 Mar 2025 11:13 pm
Published on:
23 Mar 2025 11:13 pm
Also Read
View All