नई दिल्ली

मुजफ्फरनगर में पिता ने नाबालिग बेटियों के साथ किया दुष्कर्म! भागते हुए पुलिस ने गोली मारी

आरोपी पहले भी बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है। अब इसने दूसरी बार विकृत मानसिकता की इस घटना को अंजाम दिया है।

2 min read
गोली लगने के बाद आरोपी को ले जाते पुलिसकर्मी

UP Crime : यूपी के मुजफ्फरनगर से विकृत मानसिकता की शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक सौतेले पिता पर अपनी ही बेटियों के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। घटना को अंजाम देकर जब आरोपी भाग रहा था तो पुलिस ने इसे गोली मार दी। पैर में गोली लगने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से इसे जेल भेज दिया गया है।

पहले भी कर चुका है बेटी के साथ मुंह काला

पुलिस के अनुसार यह पहली घटना नहीं है। आरोपी एक बार पहले भी अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है। अब इसने दूसरी बार इस विकृत मानसिकता की घटना को अंजाम दिया है। बच्ची की मां ने पुलिस को पूरी घटना बताते हुए आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की तो आरोपी युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिस ने उसे ललकारा लेकिन नहीं रुका और पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। गोली लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी को अस्पताल भर्ती कराया गया।

सुनिए पूरी कहानी पुलिस की जुबानी

पुलिस के अनुसार दो अप्रैल को थाना छपार पर पहुंची एक महिला ने बताया कि उसके पति ने अपनी ही दो नाबालिग बेटियों के साथ गलत कार्य किया है। महिला की ओर से दी गई इस तहरीर के आधार पर थाना छपार पुलिस FIR दर्ज की गई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई।

ऐसे हुआ एनकाउंटर ( UP Crime )

इसी क्रम में पुलिस टीम बटेड़ी दतियाना मार्ग पर रजवाहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने इसे रुकने के लिए कहा गया लेकिन युवक नहीं रुका और तेज-तेज चलने लगा। पुलिस टीम जैसे ही इसके पास पहुंची तो इसने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया और जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी लेकिन नहीं माना इसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गई। आरोपी के पैर में गोली लगी और मौके पर ही गिर पड़ा। पूछने पर आरोपी ने अपना नाम सोनू पुत्र नारायण बताया। इसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस मिले हैं।

Published on:
03 Apr 2026 09:51 am
Also Read
View All

अगली खबर