समाचार

Independence Day 2025: देशभक्ति के रंग में डूबे सितारे, अनोखे अंदाज में दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए

Independence Day 2025 : स्वतंत्रता दिवस 2025 के जश्न में बॉलीवुड के सितारे देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए और उन्होंने सोशल मीडिया पर अनोखे अंदाज में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी…
less than 1 minute read
Aug 15, 2025
Independence Day 2025: देशभक्ति के रंग में डूबे सितारे, अनोखे अंदाज में दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
स्वतंत्रता दिवस 2025 के जश्न में बॉलीवुड के सितारे देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरा देश देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ है, और बॉलीवुड सितारे भी इसमें पीछे नहीं हैं। अक्षय कुमार, अनुपम खेर, रजनीकांत, करीना कपूर खान और गुरु रंधावा जैसे कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।

अनोखे अंदाज में सितारों ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

अक्षय कुमार ने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो बीच पर वर्कर्स के साथ खड़े हैं और पीछे तिरंगा लहरा रहा है। उन्होंने लिखा, "आजादी का एहसास और भी अच्छा लगता है जब हम अपने आसपास की जमीन का ध्यान रखते हैं।"

तो वहीं अनुपम खेर ने कुर्ता पहने हुए अपनी तस्वीर शेयर की जिसके बैकग्राउंड में तिरंगा झंडा लहरा रहा है। उन्होंने लिखा, "विश्व भर में रह रहे सभी भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!"

इसके साथ ही रजनीकांत ने एक पत्र शेयर कर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और भारतीय सिनेमा में अपने 50 साल पूरे होने पर मिले प्यार के लिए आभार व्यक्त किया।

करीना कपूर खान ने तिरंगे की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "हमारे देश और उसकी शानदार भावना को सलाम। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।"

सिंगर गुरु रंधावा ने तिरंगा झंडा पकड़ते हुए एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया और लिखा, "मेरा प्यार, मेरी जान, मेरा गर्व - मेरा भारत। दुनिया भर के सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। मुझे भारतीय होने पर गर्व है।" बता दें कि बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर देशभक्ति का जोश भर दिया है और फैंस भी उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

Updated on:
15 Aug 2025 03:22 pm
Published on:
15 Aug 2025 03:22 pm