मुरैना

साफी से एक दूसरे के हाथ बांधकर सांक नदी में कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान

मंदिर पर युवती की मांग भरी, रील बनाई फिर लगाई नदी में छलांग, युवती दतिया और युवक कैलारस मुरैना का रहने वाला था, एसडीईआरएफ ने सर्चिंग के दौरान निकाला युवक- युवती का शव

2 min read
Jun 02, 2026
A loving couple committed suicide by jumping into the Sank River after tying each other's hands with a scarf.
मंदिर पर युवती की मांग भरी, रील बनाई फिर लगाई नदी में छलांग, युवती दतिया और युवक कैलारस मुरैना का रहने वाला था, एसडीईआरएफ ने सर्चिंग के दौरान निकाला युवक- युवती का शव

मुरैना. कैलारस मुरैना के शादीशुदा युवक ने दतिया की युवती के साथ साफी से हाथ बांधकर सांक नदी में कूदकर जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक- युवती एक दूसरे से प्रेम करते थे, परिजन के विरोध के चलते दोनों ये कदम उठाया।


जानकारी के अनुसार कैलारस मुरैना के बुहरावली का पुरा हाल मंडी के पास कैलारस निवासी भूपेन्द्र (30) पुत्र राजेन्द्र धाकड़ का बेहरुका थाना धीरपुरा दतिया हाल ग्वालियर की राधा (23) पुत्री गोविंद दास चौबे के बीच प्रेस प्रसंग चल रहा था। जिसका परिजन विरोध कर रहे थे। इसलिए दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसम खाई। रविवार को भूपेन्द्र धाकड़ मोटरसाइकिल से कैलारस से ग्वालियर के लिए निकला था। सोमवार को मोटरसाइकिल से अपनी प्रेमिका के साथ ग्वालियर से नूराबाद में एनएच थ्री पर स्थित सांक नदी के पुल के पास काली माता मंदिर पर पहुंचे। वहां दोनों ने शादी की। प्रेमी ने प्रेमिका की मांग भरी और फिर पुराने पुल पर पहुंचकर रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल की, उसके बाद दोपहर डेढ़ बजे दोनों ने एक एक हाथ साफी से बांधे और सांक नदी में कूद पड़े। मोटरसाइकिल पुल के ऊपर रखी मिली है। सर्चिंग के दौरान दोपहर तीन बजे दोनों निकाले गए। मौके पर मिले आधार कार्ड व बाइक के कागजों से युवक- युवती की पहचान की गई। उसके बाद शव नूराबाद अस्पताल ले जाए गए और उनके परिजन को सूचना दी गई।

वायरल वीडियो: युवक बोले, मेरे पिता ने चोरी का लगाया इल्जाम

प्रेमी व प्रेमिका ने आत्महत्या करने से पूर्व सोशल मीडिया में वीडियो वायरल किया था, उसमें युवक बोल रहा है कि मेरे पिता ने मुझ पर चोरी का झूठा इल्जाम लगाया है जबकि मेरा पिता मेरी पत्नी पर गलत नजर रखता है। इसलिए मैं परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार मेरे पिता व पत्नी हैं। मृतक युवक की दो साल की बच्ची भी है।

ग्वालियर स्पाई कैमरा ब्लैकमेलिंग के आरोपी थे प्रेमी युगल

ग्वालियर के चर्चित स्पाई कैमरा ब्लैकमेलिंग कांड के दो मुख्य थे राधा चौबे और भूपेंद्र धाकड़। उल्लेखनीय है कि सितंबर 2025 में ग्वालियर के होटल विराट इन में स्पाई कैमरा लगाकर लोगों के निजी वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ था। इस मामले में राधा चौबे, भूपेंद्र धाकड़ और बृजेश धाकड़ पर आरोप लगे थे। पुलिस जांच में सामने आया था कि गिरोह होटल में ग्राहक बनकर कमरा बुक करता था और कमरे के बल्ब होल्डर में स्पाई कैमरा फिट कर देता था। वीडियो के बाद कपल्स को ब्लैकमेलिंग करते थे।

कैलारस के युवक व दतिया की युवती ने सांक नदी में कूदकर आत्महत्या की है। उनके शव निकाल लिए हैं। मौके पर मिले दस्ताबेजों से मृतकों की पहचान की गई है। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है, मामले की विवेचना की जा रही है।

अनिल मडराय, एसडीओपी, बानमोर

Published on:
02 Jun 2026 10:57 am