समाचार

खानाबदोश महिला के दो हत्यारों को उम्रकैद, पचास-पचास हजार रुपए जुर्माना

- भीख मांगकर गुजारा थी यह भी यह महिला, तीन पुली के पास हुई थी वारदात, महिला थाने में दस साल पहले दर्ज हुआ था मामला
3 min read
तीन पुली क्षेत्र में खानाबदोश महिला हत्या मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा।
कोर्ट के आदेश


श्रीगंगानगर. जिला मुख्यालय पर तीन पुली के पास पेड़ के नीचे खानाबदोश अज्ञात महिला की सिर पर पत्थर मारकर निर्मम हत्या करने के मामले में अदालत ने दो आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और पचास पचास हजार रुपए जुर्माने की सजा से दंडित किया है। यह निर्णय गुरुवार को महिला उत्पीड़न एवं दहेज प्रकरण की स्पेशल कोर्ट की स्पेशल जज डा. सरिता स्वामी ने सुनाया। विशिष्ट लोक अभियोजक नितिन कुमार वाट्स ने बताया कि 17 दिसम्बर 2016 को चक एक बी छोटी बसंत विहार कॉलोनी निवासी रोहित नाई पुत्र रामचन्द्र ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उसकी तीन पुली पर दुकान है। वह अपनी दुकान पर आया तब दुकान के पड़ौस में पीपल पेड़ के नीचे भीख मांग कर रहने वाले करीब चालीस वर्षीय अज्ञात महिला अपनी चार पाई पर लुहूलुहान पड़ी हुई थी। उसके सिर पर पत्थरमार कर हत्या कर दी गई। महिला के कपड़े फटे इस हालत में मिली कि किसी ने बलात्कार की हो। इस सूचना पर पुलिस ने महिला थाने में मामला दर्ज कर जांच तत्कालीन सीओ तुलसीदास पुरोहित को दी गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अभय उर्फ विकास व सोनी बावरी दोनेां युवकों को पकड़ा और पूछताछ की। इस मामले में 13 गवाह और 48 दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। अदालत ने परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी हरियाणा के सिरसा जिले के बाजेका गांव निवासी अभय पुत्र सोहनलाल वाल्मिकी और गांव बुधरवाली हाल तीन पुली बावरी बस्ती वार्ड पचास निवासी सोनी बावरी पुत्र दीवान चन्द बावरी को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास व पचास पचास हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।



यूं खोला था यह ब्लाइंड मर्डर: रुपए चुराने के दौरान शराब के नशे में मार डाला



जांच की जांच के दौरान सामने आया कि मृतका अजात महिला श्रीगंगानगर में नवम्बर 2016 दीपावली के आस पास तीनपुली पर पीपल के पेड़ के नीचे बने पक्के चबूतरे पर आकर रखने लगी थी ओर यहीं पर लगातार रह रही थी जो शहर में भीखमांग कर अपना गुजारा करती थी और तीनपुली पर होकर निकलने वाले लोग इस महिला को कुछ रूपये एवं खाने पिने की वस्तुये देकर जाते थे। इससे यह अजात महिला अपना गुजारा करती थी। इस महिला को तीनपुली के आस पास के लोग नहीं जानते है कि वह कहां से आई है। अजात महिला गजराती भाषा बोलती थी। तीनपुली के आस पार मोहल्ले में मजदूरी करने वाले लोग रहते है जाँ वहीं तीनपुली से मजदुरी पर निकलते थे और शाम को घर जाते वक्त तीनपुली पर स्थित देशी दारू के ठेके पर शराब पीकर जाते थे ओर जब इन मजदुरों को कोई काम नहीं होता तो ये मजदुर लोग यही तीन पुली पर बैठ कर जुआ भी खेलते थे। पुलिस जांच में आया कि घटना 16 दिसम्बर 2016 की रात को हुई थी। दीपक कुमार, महेन्द नायक, सोनी बावरी व अभय उर्फ विकास चारों युवकों ने रात करीब आठ बजे तीन पुली पर मिले और वहां पड़ौस से शराब ठेके से शराब लेकर पीने लगे। इसके बाद चारों जुआ खेलने लग गए। जुआ खेलते हुए महेन्द्र नायक एवं दीपक कुमार वहां चले गए लेकिन सोनी बावरी व अभय उर्फ विकास दोनों रह गये थे। इनके पास जुआ खेलते हुए रुपए खत्म हो गए थे। अभय उर्फ विकास एवं सोनी बावरी को यह पता था कि तीन पुली पर रहने वाली अज्ञात औरत के पास कुछ़ रुपए है। इन दोनों ने तीनपुली पर रहने वाली अज्ञात महिला के पास से रूपये छिनने के लिये पीपल के पेड के नीचे सोई अजात महिला से रूपये छिनने की कोशिश की तो अज्ञात महिला छिना छपटी के दौरान जाग गई। इसी दौरान अभय उर्फ विकास एवं सोनी बावरी ने अज्ञात महिला के जाग जाने पर वह शोर नहीं मचाये इसलिये अभय उर्फ विकास एवं सोनी बावरी ने शराब के नशे में वहीं पास में पड़ी ईट एवं सीमेट के पत्थर से अज्ञात महिला के सिर में चोट मारी जिससे अजात महिला की मृत्यु हो गई। इस अजात महिला के पास से रूपये छीनकर भाग गये। पुलिस जांच दल को इतना तो आभास हो गया कि यह हत्या रूपयों को लेकर हुई है। ऐसे में आसपास बसे लोगों और वहां आने वाले लोगों से पूछताछ की तब इन दोनेां आरोपियेां की वहां मौजूदगी होने के बारे में सुराग मिल गया। इधर, महिला के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई।



Updated on:
23 Jul 2026 11:38 pm
Published on:
23 Jul 2026 11:38 pm