newsupdate

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, गोंदिया व पटना के बीच चलेगी 15 होली स्पेशल ट्रेन

Indian Railway: ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए आंकड़ा 1450 तक भी पहुंच सकता है। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भी 15 होली स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है।
less than 1 minute read
Feb 17, 2026
Luni-Marwar Railway Line Doubling
लूनी-मारवाड़ रेलखंड होगा डबल। पत्रिका फाइल फोटो

Indian Railway: होली त्योहार के दौरान ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से कई होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है। इस बार भी भारतीय रेलवे ने देशभर में 1410 होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। वहीं, ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए आंकड़ा 1450 तक भी पहुंच सकता है। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भी 15 होली स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है।

वहीं, अब तक 5 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान हो चुका है। वर्तमान में गोंदिया-दरभंगा मार्ग की गाड़ियों में होने वाली भीड़ को देखते हुए गोंदिया और पटना के बीच एक फेरे के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। जो कि गाड़ी 08861 नंबर के साथ 2 मार्च को गोंदिया से और गाड़ी 08862 नंबर के साथ 3 मार्च से पटना से चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआर, 4 सामान्य, 8 स्लीपर, 3 एसी थ्री, 1 एसी टू सहित कुल 18 कोच रहेगी।

दोपहर 2 बजे पहुंचेगी रायपुर स्टेशन

गाड़ी 08861 गोंदिया-पटना फेस्टिवल ट्रेन गोंदिया सुबह 11 बजे निकलकर डोंगरगढ़ होते हुए दोपहर 2 बजे रायपुर स्टेशन पहुंचेगी। भाटापारा होते हुए अगले दिन दोपहर 3 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह विपरीत दिशा में गाड़ी 08862 शाम 5.15 बजे पटना स्टेशन से निकलकर राजेंद्र नगर टर्मिनल होते हुए अगले दिन शाम को 7.20 बजे रायपुर स्टेशन आएगी और रात 11 बजे गोंदिया स्टेशन पहुंचेगी।

Updated on:
17 Feb 2026 11:07 pm
Published on:
17 Feb 2026 11:07 pm