पाली

Pali : पाली फैक्टरी अग्निकांड में 2 अन्य श्रमिकों की उपचार के दौरान मौत, कुल चार हुए, बिहार से अभी नहीं पहुंचे परिजन

Pali Factory Fire : पाली औद्योगिक क्षेत्र स्थित सारड़ा बायो पॉलिमर्स फैक्टरी में फैक्टरी में दो जनों की मौत के बाद मंगलवार को दो अन्य श्रमिकों ने उपचार के दौरान जोधपुर में दम तोड़ दिया।
2 min read
• •
Oct 20, 2026
Pali factory fire Two workers died during treatment total four
Pali : फैक्ट्री में लगी आग। फोटो: पत्रिका

Pali Factory Fire : पाली औद्योगिक क्षेत्र स्थित सारड़ा बायो पॉलिमर्स फैक्टरी में फैक्टरी में दो श्रमिकों की मौत के बाद मंगलवार को दो अन्य श्रमिकों ने उपचार के दौरान जोधपुर में दम तोड़ दिया। 18 अक्टूबर की रात भीषण आग में झुलसे तीन में से दो श्रमिकों की आज मंगलवार को मौत हो गई । जोधपुर के अस्पताल में जिन श्रमिकों की मृत्यु हुई उनका नाम अवतार व विक्की है। जबकि तीसरे झुलसे श्रमिक राजेन्द्र कुमार का उपचार अभी भी जारी है। 18 अक्टूबर की रात आग लगने के बाद आग से घिरे बिहार गया निवासी 21 साल के विक्की पुत्र दिलीप राजवंशी व 56 साल का अवतार पुत्र चांदौ चौधरी बाहर आए थे। वे बुरी तरह से झुलस गए थे। हालात यह थे कि उनके बदन के कपड़ों के साथ चमड़ी तक जल गई थी। उनकी मंगलवार को जोधपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई।

फैक्टरी में रविवार देर रात लगी भीषण आग

मामला यह है कि पाली औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में रविवार देर रात भीषण आग में यहां काम कर रहे बिहार के 2 युवा श्रमिकों की मौत हो गई। रोजी-रोटी की तलाश में पाली आए गया जिले के निवासी नितिश कुमार (22 वर्ष) और उपेन्द्र (25 वर्ष) की आग में जलने से मौत हो गई। सोमवार दोपहर तलाश के दौरान दोनों के जले हुए शव मिले। वहीं, आग में झुलसे तीन अन्य श्रमिक जोधपुर में उपचाराधीन हैं। इन्हीं में से 2 श्रमिकों की आज मौत हो गई।

परिजन मंगलवार शाम तक पाली नहीं पहुंचे

त्योहारों के समय इतनी बड़ी दुर्घटना की जानकारी के बाद गया में मृतकों के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने परिजनों को इस दुर्घटना की जानकारी दे दी है। परिजनों के पाली पहुंचने के बाद दोनों शवों की पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए परीक्षण कराया जाएगा। फैक्टरी में आग लगने के समय 17 श्रमिक मौजूद थे। इनमें से 12 बाहर निकल गए, जबकि तीन श्रमिक झुलस गए। उपचाराधीन के दौरान आज हुई 2 मौतों के बाद अभी तक की जानकारी के अनुसार इन चारों के परिजन मंगलवार शाम तक पाली नहीं पहुंचे थे।

Updated on:
20 Oct 2026 06:13 pm
Published on:
20 Oct 2026 05:59 pm