पाली

अमृतं जलम् अभियान का हुआ आगाज, श्रम की बूंदो से लाखोटिया तालाब को संवारने में जूटे शहरवासी….

- श्रमदान अभियान में शामिल हुए शहरवासी  
less than 1 minute read
May 13, 2018
Amritam Jalam Abhiyan

पाली। संरक्षित जल, सुरक्षित कल... राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम अभियान के तहत रविवार सुबह लाखोटिया तालाब पर बड़ी संख्या में शहरवासियों द्वारा श्रमदान किया गया। माली समाज भवन के पीछे व आर्यवीर दल के सामने शुरू हुए श्रमदान अभियान में सामाजिक संगठनों, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मवहारी, भाजपा- कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ शहरवासी शामिल हुए।

शहर के लाखोटिया तालाब व आसपास पसरी गन्दगी की सफाई करने ओर उगी झाड़ियों की कटाई करने के लिए सुबह 6 बजे से अमृतं जलम अभियान का आगाज हुआ। इस दौरान गोस्वामी समाज के संत सहजानन्द, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ विश्नोई, एसडीएम महावीर सिंह, पूर्व विधायक भीमराज भाटी, पाली पंचायत समिति के प्रधान श्रवण बंजारा, नगर परिषद के उपसभापति मूलसिंह भाटी, कांग्रेस नेता मोटुभाई, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलम बिड़ला, नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता भंवर राव, सेवादल के मुख्य संगठक मोहन हटेला, औद्योगिक पुलिस थाना प्रभारी बंशीलाल वैष्णव, पार्षद किशोर सोमनानी, त्रिलोक, पार्षद जीवराज बोराणा, पार्षद रमेश चावला, महावीरसिंह सुकरलाई, नेमीचन्द देवड़ा, बाबूलाल बोराणा, हिन्दुस्थान शिव सेना के तख्तसिंह, सोहनसिंह राव, भेराराम गुर्जर, प्रकाश चौधरी, आमीन अली रंगरेज, मनीष राठौड़, लीला पारख, कल्पना गांधी, सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान व आर्यवीर दल के युवाओं ने पसीना बहाकर श्रमदान किया।

Published on:
13 May 2018 11:33 am