पाली

राजस्थान में पीएमश्री और महात्मा गांधी स्कूलों की सफाई सामग्री खरीद में क्यों है इतना बड़ा अंतर? जानें

Rajasthan News : पीएमश्री और महात्मा गांधी स्कूलों की फंडिंग में असमानता। महात्मा गांधी स्कूलों में 5000 व पीएमश्री स्कूलों में 10000 रुपए दिए जा रहे हैं। जबकि दोनों में खरीदी जाने वाली सामग्री लगभग समान है। क्यों है इतना बड़ा अंतर?
2 min read
Jul 08, 2025
Rajasthan PM Shri and Mahatma Gandhi schools funding Inequality why is there such a big difference in purchasing cleaning materials
पाली का पीएमश्री बालिया स्कूल व महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम सुल्तान स्कूल। ​पत्रिका फोटो

राजीव दवे
Rajasthan News :
राजस्थान के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम व पीएमश्री स्कूलों की पूर्व प्राथमिक कक्षा और बाल वाटिका में स्वच्छता व सफाई को प्राथमिकता दी जानी है। इसके लिए प्रदेश के 402 पीएमश्री और 962 महात्मा गांधी स्कूलों को राशि दी है। पीएमश्री विद्यालयों में दी जाने वाली राशि महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों से दोगुनी है। महात्मा गांधी स्कूलों में 5000 व पीएमश्री स्कूलों में 10000 रुपए दिए जा रहे हैं। जबकि दोनों में खरीदी जाने वाली सामग्री लगभग समान है।

पीएमश्री में इतनी राशि तय

पीएमश्री स्कूलों में 5 हैंडवॉश लिक्विड शॉप डिस्पेंशन के लिए 1000 रुपए तय है। वहां 10 फिनाइल पर 1000, 10 कॉटन क्लॉथ क्लीनिंग मॉप के लिए 1200, 4 जाला हटाने वाले झाड़ू के लिए 800, 10 डस्टिंग क्लॉथ के लिए 300, 8 झाड़ू के लिए 500, 4 डस्टबिन विथ कवर के लिए 1200, 5 जूते व 3 सेल्फ वाली रैंक के लिए 2000 रुपए तथा अन्य सामग्री के लिए 2000 रुपए दिए है।

महात्मा गांधी स्कूलों में इस सामग्री पर इतना करना व्यय

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में हैंडवॉश पर 500 रुपए खर्च किए जाने हैं। फिनाइल पांच बोतल पर 500, कॉटन क्लाथ क्लिनिंग मॉप 10 पर 600 रुपए, जाला हटाने वाले 4 झाड़ू पर 400, 10 डिस्टिंग क्लॉथ पर 300, 8 झाड़ू पर 300, 3 डस्टबिन विथ कवर पर 600, 5 जूता व 2 सेल्फ रैंक पर 1000 तथा अन्य साफ सफाई के लिए 800 रुपए खर्च किए जाने हैं।

सवाल : क्या सामग्री की रेट स्कूल से बदलेगी?

पीएमश्री व महात्मा गांधी में हैंडवॉश 5-5 ही खरीदने हैं, लेकिन पीएमश्री में राशि दोगुनी है। कॉटन क्लॉथ क्लीनिंग मॉप, जाला हटाने वाले झाड़ू के दाम भी दोगुने हैं। महात्मा गांधी स्कूल में एक डस्टबिन विथ कवर के 200 व पीएमश्री में 300 रुपए दिए हैं। जूते व 3 सेल्फ वाली रैंक के लिए राशि का अंतर दोगुना है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या स्कूल का नाम बदलने से सामग्री के बाजार भाव भी बदल जाएंगे।

राशि की स्वीकृति दी गई

पीएमश्री और महात्मा गांधी स्कूलों में स्वच्छता और सेहत के तहत राशि की स्वीकृति दी गई है। महात्मा गांधी में 5000 रुपए व पीएमश्री में 10000 रुपए की राशि दी है।
कल्याणसिंह टेवाली, कार्यक्रम अधिकारी, समसा, पाली

Updated on:
08 Jul 2025 09:41 am
Published on:
08 Jul 2025 09:41 am