पाली

यहां कागजों में बन गई पक्की सडक़, कंकटरी की राह पर चलना मुशिकल

21 लाख का बजट, डाली सिर्फ कंकरीट, कागजों में बताया निर्माण पूरा, धोलिया गांव की बदहाल सडक़ खोल रही पोल
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2019, 5:28 PM IST
road Made in paper
यहां कागजों में बन गई पक्की सडक़, कंकटरी की राह पर चलना मुशिकल

रायपुर मारवाड़। सेंदड़ा से सटे धोलिया गांव की बदहाल सडक़ पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदारों की सजगता की पोल खोल रही है। इस सम्पर्क मार्ग पर डामरीकृत सडक़ निर्माण के लिए दो साल पहले 21 लाख रुपए का बजट पारित हुआ। ठेकेदार ने मौके पर सिर्फ कंकरीट डाल वहां निर्माण पूरा होने का बोर्ड लगा दिया। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की लेकिन आज तक कार्रवाई तो दूरी किसी ने मौका निरीक्षण तक नहीं किया। सेंदड़ा के धोलिया मार्ग पर वर्ष 2017 में तत्कालीन राज्य सरकार ने एसआरएफ योजना के तहत 21 लाख 18 हजार रुपए का बजट पारित किया था। इस बजट के तहत दो किलोमीटर डामरीकृत सडक़ का निर्माण होना था। पीडब्ल्यूडी ने टेंडर प्रक्रिया के जरिए ब्यावर की एक फ र्म के नाम वर्कऑर्डर जारी किया। ठेकेदार इस मार्ग पर कंकरीट डाल लौट गया जो आज तक नहीं आया।

हादसे दे रहे दर्द
इस मार्ग पर आलम कुछ ऐसा है कि यहां चहुंओर कंकरीट बिखरी है। डामरीकरण नहीं होने से कंकरीट वाहनों की आवाजाही से फैलती जा रही है। हालात ये है कि दुपहिया वाहन कंकरीट की वजह से फि सल रहे हैं। इससे बाइक सवार हादसे का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों की मानें तो ऐसा एक दिन भी नही गुजरा जब इस मार्ग ओर कोई बाइक सवार नीचे नहीं गिरा हो।

फ र्जी बोर्ड बढ़ा रहा आक्रोश
ग्रामीणों ने बताया कि दो साल से वे इस बात का इंतजार कर रहे थे कि ठेकेदार किसी वजह से काम पूरा करने नहीं आया है, लेकिन अब इसी मार्ग पीडब्ल्यूडी की तरफ से बोर्ड लगा दिया गया। जिस पर 15 जून 2018 को कार्य शुरू होना व 14 जनवरी 2019 को कार्य पूरा होना दर्शा रखा है। इस बोर्ड से को देख ग्रामीणों ने घोटाले का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग उठाई, लेकिन आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया।

Published on: