नई दिल्ली

सिरोही: पोर्टल पर बिना ऑप्शन कैसे दर्ज करें नवीन प्रवेश!

Feature image

सत्र 2016 -17 में हुए संगठन के कार्यक्रमों को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला स्तरीय सत्रांक बैठक रविवार सुबह दस बजे शहर के गांधी पार्क में मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत के मुख्य आतिथ्य व प्रदेश महामंत्री डॉ. हनवंतसिंह मेड़तिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला एवं उपशाखा कार्यकारिणी एवं सदस्य शिक्षकों की उपस्थिति में अनेक प्रस्ताव पारित किए। जिला शिक्षा अधिकारी चन्द्रमोहन उपाध्याय की ओर से जिले के शैक्षिक वातावरण को खराब करने पर उनके खिलाफ सर्वसम्मति से निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया।
संगठन के जिला मंत्री इनामुल हक कुरैशी के अनुसार मुख्य महामंत्री ने कहा कि अभी विद्यालयों में निरीक्षण का समय नहीं है। अभी सत्र 2017-18 का शाला दर्पण पोर्टल प्रारम्भ भी नहीं हुआ है, लेकिन पोर्टल पर नवीन प्रवेश अपलोड करने को बाध्य कर रहे हैं। ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षार्थियों की बायोमीट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज करने के आदेश को दमनकारी बताते हुए कहा कि पहले जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, एसएसए व रमसा कार्यालय में कार्मिकों की उपस्थिति इससे दर्ज की जाए। इसके बाद शिक्षकों पर ऐसे आदेश थोपे जाएं। प्रदेश महामंत्री ने ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण को आवासीय से गैर आवासीय करने, शारीरिक शिक्षकों व लेवल द्वितीय के शिक्षकों को सीसीई प्रशिक्षण से मुक्त रखने व आठवीं बोर्ड परिणाम को लेकर शिक्षकों को 17 सीसीए में जारी किए नोटिस को तत्काल प्रभाव से रोकने का प्रस्ताव रखा। जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह सोलंकी ने भी विचार व्यक्त किए। सिरोही उपशाखा अध्यक्ष देवेश खत्री, पिण्डवाड़ा उपशाखा अध्यक्ष मनोहरसिंह चौहान, आबूरोड उपशाखा अध्यक्ष सत्येन्द्रसिंह राठौड़ ने सत्र 2017-18 में 15 प्रतिशत वृद्धि के लिए सघन सदस्यता अभियान चलाने का आश्वासन दिया।
बैठक में भगवतसिंह देवड़ा, अयुब खान, इन्दरमल खण्डेलवाल, रमेशकुमार रांगी, जगाराम कुम्हार, दीपक खत्री, भंवरलाल हिण्डोनिया, रमेश परमार, रणजीतसिंह, भगवतसिंह देवड़ा, गुरूदीन वर्मा, महेन्द्रसिंह घडिय़ा, अमित कुमार, जितेन्द्र कलावंत, गणपतसिंह पंवार, राकेश गुप्ता, हरीनाथ गोस्वामी आदि उपस्थित थे।
इधर एकजुट होने की अपील
राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को प्रदेश उपाध्यक्ष उदयसिंह देवड़ा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की आपसी फूट के कारण सरकार शोषण कर रही है। सभी संघों से एकजुट होने की अपील की और राज्य के शिक्षकों एक हो जाओ का नारा दिया। प्रदेश संयुक्त सचिव ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि 10 मई को आंदोलन को लेकर तहसीलवार प्रभारी बनाए गए।

Published on:
08 May 2017 10:38 am
Also Read
View All
साउथ दिल्ली जा रहे तो ध्यान दें! MB रोड पर 14 सितंबर तक पाबंदियां लागू, जाम से बचने के लिए अपनाएं ये रास्ते

दिल्ली के इस कोर्ट में पुलिसकर्मियों की एंट्री पर बैन: शाहदरा बार एसोसिएशन का सख्त फैसला, बदसलूकी और उत्पीड़न का लगाया आरोप

‘कई बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड’, बाबा रामदेव ने Gen Z को लेकर जताई चिंता; बोले- कई युवा कर रहे अच्छा काम

अटल बिहारी वाजपेयी ने जब एबीवीपी को दी थी माफी मांगने की सलाह, सेक्रेटरी ने कर दिया था इनकार

Manan Mishra: 15 साल में 9 गुना अमीर हुए मनन मिश्रा, बीएसपी-कांग्रेस में फेल हुए तो बीजेपी ने सीधे भेजा राज्य सभा; गोपालगंज से वाया पटना पहुंचे हैं दिल्ली