पाली

Watch Video : राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, शहर में रैली निकाली

पाली के कांग्रेस भवन से निकाली रैली में शामिल हुए कांग्रेस पदा​धिकारी व कार्यकर्ता
less than 1 minute read
Sep 20, 2024
Watch Video : राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, शहर में रैली निकाली
पाली शहर में रैली निकाल प्रदर्शन करते कांग्रेस के पदा​धिकारी व कार्यकर्ता।

Congress Protest in Pali : कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पाली के कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध भाजपा एवं उसके सहयोगी दलों के नेताओं की ओर से लगातार की जा रही अभद्र टिप्पणी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष अजीज दर्द के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से कलक्ट्रेट तक रैली निकाली गई। जिसमे कार्यकर्ता नारे लगाते चले। जिला महासचिव रफीक चौहान ने बताया कि जिलाध्यक्ष दर्द ने कहा कि देश के नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ भाजपा नेता अशोभनीय भाषा का उपयोग कर रहे है। वे आम जनता के खिलाफ कैसी भाषा बोलते होंगे। भाजपा के नेता राहुल गांधी को जीभ काटने की धमकी दे रहे हैं। इसका कारण यह है कि राहुल गांधी देश के पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं के लिए आवाज़ उठाते हैं।

ये रहे मौजूद

कांग्रेस नेता संगीता बेनीवाल, प्रदेश महासचिव शिशुपालसिंह राजपुरोहित, भुराराम सीरवी, पीसीसी सदस्य महावीरसिंह सुकरलाई, शोभा सोलंकी, हरिशंकर मेवाड़ा, हकीम भाई नेता प्रतिपक्ष नगर निगम पाली, सेवादल प्रदेश महासचिव मोहन हटेला, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस नीलम बिड़ला, पाली ब्लॉक अध्यक्ष जीवराज बोराणा, रोहट ब्लॉक अध्यक्ष गिरधारी सिंह राजपुरोहित आदि ने विचार रखे।

Updated on:
20 Sept 2024 05:50 pm
Published on:
20 Sept 2024 05:50 pm